फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Range Rover: रेंज रोवर के ये मॉडल हैं सबसे सुरक्षित, यूरो एनसीएपी क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग

Fri, 18 Nov 2022 03:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 18 Nov 2022 03:46 PM IST
विज्ञापन
New Jaguar Range Rover and Range Rover Sport gets 5-star rating in latest Euro NCAP safety Crash tests
2023 Range Rover Sport - फोटो : Range Rover
नई Range Rover (रेंज रोवर) और  Range Rover Sport (रेंज रोवर स्पोर्ट) दोनों एसयूवी ने Euro NCAP (यूरो एनसीएपी) के लेटेस्ट सेफ्टी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल की है। नए मॉडल 2009 में शुरू किए गए कठोर यूरो एनसीएपी स्टार रेटिंग सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत 5-स्टार रेटिंग हासिल करने वाली रेंज रोवर्स की लेटेस्ट कारें हैं। इससे पहले 2011 में Range Rover Evoque (रेंज रोवर इवोक) ने यह उपलब्धि हासिल की थी। 
New Jaguar Range Rover and Range Rover Sport gets 5-star rating in latest Euro NCAP safety Crash tests
Land Rover Range Rover 2022 - फोटो : Jaguar Land Rover
दोनों मॉडल एक नए मिक्स-मेटल, फ्लेक्सिबल मॉड्यूलर लॉन्गिट्यूडिनल आर्किटेक्चर पर आधारित हैं, जो ड्राइवर असिस्टेंस टेक्नोलॉजी के एक सूट के लिए आधार प्रदान करता है। नई रेंज रोवर, जो चार, पांच और सात सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ उपलब्ध है, अपने पिछले मॉडल की तुलना में 50 प्रतिशत ज्यादा मजबूत है। जबकि रेंज रोवर स्पोर्ट पहले की तुलना में 35 प्रतिशत ज्यादा मजबूत है। 
New Jaguar Range Rover and Range Rover Sport gets 5-star rating in latest Euro NCAP safety Crash tests
Jaguar Land Rover Range Rover SV - फोटो : Land Rover
नई रेंज रोवर ने चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 87 प्रतिशत और वलनरेबल रोज यूजर्स के लिए 72 प्रतिशत अंक हासिल किया। जबकि रेंज रोवर स्पोर्ट ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 85 प्रतिशत रेटिंग हासिल की। दोनों एसयूवी को सेफ्टी असिस्ट के लिए 82 प्रतिशत अंक मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
New Jaguar Range Rover and Range Rover Sport gets 5-star rating in latest Euro NCAP safety Crash tests
Land Rover Range Rover 2022 - फोटो : Jaguar Land Rover
Jaguar Land Rover (जगुआर लैंड रोवर) के उत्पाद इंजीनियरिंग के कार्यकारी निदेशक थॉमस म्यूएलर ने कहा, "ये उत्कृष्ट यूरो एनसीएपी नतीजे कड़ी मेहनत और विशेषज्ञता का प्रत्यक्ष परिणाम हैं कि वाहनों में डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग और विनिर्माण में कितना ध्यान दिया जाता है। जो पांच दशकों से ज्यादा समय से सुरक्षा, क्षमता और विलासिता प्रदान करती है। हमारा मजबूत, मिश्रित धातु एमएलए-फ्लेक्स बॉडी आर्किटेक्चर एक्टिव सेफ्टी सिस्टम के एक सूट के लिए ठोस नींव प्रदान करता है जो संयुक्त रूप से रहने वालों और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए सद्भाव में काम करते हैं। ये रेंज रोवर्स एक तकनीकी जीत है।" 
विज्ञापन
New Jaguar Range Rover and Range Rover Sport gets 5-star rating in latest Euro NCAP safety Crash tests
Jaguar Land Rover Range Rover SV - फोटो : Land Rover
एक्टिव सेफ्टी सिस्टम के साथ, नई रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट उन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती हैं जिनका मकसद ड्राइवर की सतर्कता में सुधार करना और ध्यान भटकाने की क्षमता को कम करना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed