{"_id":"656286da78d033356f0a1d13","slug":"do-not-make-these-four-mistakes-while-riding-a-bike-the-risk-of-accident-will-reduce-know-the-details-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए न करें ये चार गलतियां, हादसा होने का खतरा हो जाएगा कम, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए न करें ये चार गलतियां, हादसा होने का खतरा हो जाएगा कम, जानें डिटेल
Sun, 26 Nov 2023 01:01 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 26 Nov 2023 01:01 PM IST
सार
देश में सबसे ज्यादा सड़क हादसे दो पहिया वाहनों से होते हैं। लेकिन अगर बाइक चलाते हुए कुछ गलतियां ना की जाएं, तो खतरा काफी कम होता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क पर बाइक चलाते हुए अक्सर छोटी-छोटी गलतियों के कारण बड़े हादसा होने का खतरा ज्यादा होता है। लेकिन हम इस खबर में आपको ऐसे चार तरीकों की जानकारी दे रहे हैं। जिनको ध्यान में रखकर बाइक को चलाया जाता है, तो हादसा होने का खतरा काफी कम हो जाता है।
विज्ञापन
स्पीड में ना चलाएं
बाइक को कभी भी ज्यादा स्पीड में नहीं चलाना चाहिए। ऐसा करने से ना सिर्फ आप अपनी सुरक्षा को खतरे में डालते हैं। बल्कि इससे दूसरे वाहनों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने के कारण पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए चालान भी काटा जा सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी बाइक की उम्र तो न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
ड्रिंक एंड ड्राइव से नुकसान
सड़क पर बाइक चलाने से पहले कभी भी ड्रिंक नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना ना सिर्फ सुरक्षा पर खतरा बढ़ाता है। बल्कि ऐसा करना आपको जेल भी पहुंचा सकता है। नशे में होने के कारण सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने में काफी परेशानी होती है। साथ ही पुलिस की ओर से आपके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।
यह भी पढ़ें - Bike Tips: बाइक से कर रहे हैं पहाड़ों पर जाने का विचार, तो बाइक को इस तरह करें तैयार, नहीं होगी परेशानी
ना करें लाइट जंप
प्रशासन और पुलिस की ओर से सड़क पर यातायात को सामान्य तरीके से चलाने के लिए रेड लाइट लगाई जाती हैं। इन लाइट्स को कभी भी तब पार नहीं करना चाहिए जब आपकी ओर की लाइट लाल हो। अन्यथा दूसरी तरफ से आने वाले वाहनों के साथ टक्कर हो सकती है और इसके अलावा पुलिस की ओर से चालान काटा जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आप चलाते हैं बीएस-6 स्कूटर या बाइक, तो किस तरह रखें ध्यान, नहीं होंगे परेशान
उल्टी दिशा में ना चलाएं बाइक
वाहन को कभी भी गलत लेन में नहीं चलाना चाहिए और ना ही कभी विपरीत दिशा में वाहन चलाना चाहिए। ऐसा करने पर हादसा होने के चांस बढ़ जाते हैं। भारत में कई लोग समय बचाने के लिए गलत लेन और विपरीत दिशा में वाहन चलाते हैं लेकिन ऐसा करके वो अपनी और दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: सर्दियों की शुरुआत से पहले बाइक को इस तरह करें तैयार, ठंड में नहीं आएगी परेशानी, जानें डिटेल