फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you drive a BS-6 scooter or bike, then how to take care, you will not get worried

Bike Care Tips: अगर आप चलाते हैं बीएस-6 स्कूटर या बाइक, तो किस तरह रखें ध्यान, नहीं होंगे परेशान

Mon, 13 Nov 2023 10:17 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 13 Nov 2023 10:17 AM IST
सार

देश में कंपनियों की ओर से नए वाहनों में बीएस-6 नियमों का पालन किया जा रहा है। ऐसे में बीएस-6 बाइक और स्कूटर का किस तरह ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you drive a BS-6 scooter or bike, then how to take care, you will not get worried
Hero Destini 125 XTEC - फोटो : Hero Motocorp

विस्तार

प्रदूषण को कम करने के लिए वाहन निर्माताओं की ओर से बीएस-6 नियमों के मुताबिक ही वाहनों की बिक्री देशभर में की जा रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आपके पास भी बीएस-6 नियमों वाली बाइक या स्कूटर है तो उनका किस तरह से ध्यान रखा जा सकता है।

विज्ञापन


पेट्रोल टैंक का रखें ध्यान
बीएस-6 के साथ आने वाली बाइक और स्कूटर के पेट्रोल टैंक का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। फ्यूल टैंक में जंग नहीं लगना चाहिए और धूल-मिट्टी और गंदगी अंदर नहीं जानी चाहिए। अगर गलती से पानी या कोई बाहरी तत्व ईंधन टैंक में पहुंच गया तो फ्यूल इंजेक्टर्स काम करना बंद कर देंगे।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई का रखें ध्यान
फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम में कई फ्यूल इंजेक्टर्स होते हैं। इन्हें समय-समय पर ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर ही साफ करवाना चाहिए। इन गाड़ियों के साथ मिलने वाली मैनुअल गाइड में बताया जाता है कि बीच-बीच में इनकी सर्विस कराया जाना जरूरी है। इसका पालन करने से न केवल बाइक की वारंटी बरकरार रहेगी, बल्कि इंजन भी ठीक रहेगा।


यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

कूलेंट भी जरूरी
अगर आपकी बाइक में कूलेंट डलता है तो ध्यान रखें कि कूलेंट का स्तर बरकरार रहे और गंदा न हो। स्कूटर में कूलेंट नहीं डलता है। ध्यान रखें कि बीच-बीच में कूलेंट बदलते रहें। अपनी गाड़ी के कंसोल पैनल पर बनने वाले इंटीकेटर्स लाइट्स पर जरूर ध्यान दें। अगर सफर के दौरान इंस्ट्रूमेंट कंसोल में कम कूलेंट का साइन नजर आता है तो आप उसमें पानी भी डाल सकते हैं। लेकिन इसके लिए मैनुअल गाइड चेक करना न भूलें।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

एयर फिल्टर रखें साफ
किसी भी बाइक या स्कूटर के इंजन तक साफ हवा पहुंचाने के लिए एयर फिल्टर का अहम रोल होता है। सर्विस मैनुअल में लिखा होता है कि कब एयर फिल्टर को बदला या साफ किया जाए। आमतौर पर 40 हजार किमी पर बदलने की जरूरत होती है। वहीं अगर इसकी अनदेखी करते हैं तो वाहन कम माइलेज देगा, साथ ही उसकी परफॉरमेंस पर भी असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed