फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you want to increase the lifespan of your bike then do not do this work, it will cause big loss

Bike Care Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी बाइक की उम्र तो न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ

Tue, 14 Nov 2023 11:15 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 14 Nov 2023 11:15 AM IST
सार

लापरवाही के कारण लोग अपनी बाइक की उम्र को काफी कम कर देते हैं। किन कारणों से बाइक की उम्र कम हो जाती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you want to increase the lifespan of your bike then do not do this work, it will cause big loss
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्सर लोग बाइक खरीदने के बाद लापरवाही बरतने लगते हैं। ऐसे में बाइक की उम्र काफी कम हो जाती है। साथ ही उसमें कई समस्याएं भी सामने आने लगती हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किन बातों का ध्यान न रखने से बाइक की उम्र काफी कम हो जाती है।

विज्ञापन


कंपनी देती है जानकारी
वाहन निर्माता की ओर से सभी दो पहिया वाहन के साथ मैनुअल में जानकारी दी जाती है। मैनुअल में बाइक या स्कूटर के बारे में पूरी जानकारी होती है। जिसमें इंजन की क्षमता, शक्ति और एवरेज की जानकारी शामिल होती है। लेकिन अगर आप बाइक को कंपनी की जानकारी के मुताबिक उपयोग नहीं करेंगे तो आंकड़े अपने आप बिगड़ जाते हैं। इसलिए अगर आपने पहली बार बाइक खरीदी है तो डीलरशिप से उसके उपयोग के तरीके को भी समझ लें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन पर खतरा
अगर आप कंपनी की ओर से दी गई जानकारियों का पालन नहीं करते तो आपकी बाइक में कई तरह की दिक्कतें पैदा हो सकती है। इनमें से सबसे ज्यादा खतरा बाइक के इंजन को होता है। ज्यादा वजन या ज्यादा लोगों के साथ सफर करने पर इंजन पर अधिक लोड पड़ता है। जिससे बाइक के पिस्टन में खराबी आ सकती है और इसके सीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है।


यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

एवरेज होती है कम
ज्यादा सवारियों के साथ सफर करने और क्षमता से ज्यादा सामान ढोने से भी बाइक को नुकसान होता है। इंजन में परेशानी के साथ ही बाइक का एवरेज भी कम हो जाता है क्योंकि इंजन परफॉर्मेंस देने की जगह तनाव में काम करता है।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च

शॉकर भी होते हैं खराब
अगर एक बाइक पर तीन चार लोग बैठकर सवारी करते हैं तो उस बाइक के शॉकर जल्दी खराब हो जाते हैं साथ ही बाइक की उम्र आधी से भी कम हो जाती है। इसके साथ ही बाइक के कई और हिस्सों को भी नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed