फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you are thinking of going to the mountains by bike, then prepare the bike in this way

Bike Tips: बाइक से कर रहे हैं पहाड़ों पर जाने का विचार, तो बाइक को इस तरह करें तैयार, नहीं होगी परेशानी

Wed, 15 Nov 2023 03:32 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 15 Nov 2023 03:32 PM IST
सार

उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन फिर भी कुछ लोग इस मौसम में बाइक से पहाड़ों पर सफर के लिए जाते हैं। ऐसे मौसम में बाइक को किस तरह तैयार करें। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you are thinking of going to the mountains by bike, then prepare the bike in this way
bike in leh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवंबर से लेकर मार्च के बीच उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ती है। लेकिन कुछ साहसिक लोग ऐसे मौसम में भी बाइक से घूमने के लिए पहाड़ों का रूख करते हैं। अगर आप भी इस मौसम में बाइक से पहाड़ों पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। तो किन बातों का ध्यान रखते हुए बाइक को तैयार कर सकते हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


बड़े इंजन की बाइक से करें सफर
कभी भी बाइक से लंबे सफर पर जाने की तैयारी कर रहे हों तो बड़े इंजन वाली बाइक से सफर करना सही होता है। छोटे इंजन वाली बाइक पर सफर के दौरान कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे में 400 सीसी के आस-पास या ज्यादा बड़े इंजन वाली बाइक से सफर करना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ रखें ये सामान
जब भी पहाड़ों पर सफर की तैयारी कर रहे हों तो बाइक से जुडी कई चीजों को साथ ले जाना बेहतर होता है। इनमें इंजन ऑयल, ब्रेक पैड, एयर फिल्टर, पंचर किट, अतिरिक्त लाइट, चेन सेट को साथ ले जाया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है कालाहो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान


अपने लिए रखें ये सामान
बाइक के अलावा अपने लिए भी कुछ सामान का रखना काफी जरूरी होता है। इनमें गर्म कपड़े, फर्स्ट एड किट, खाने का सामान, पानी, पोर्टेबल स्टोव जैसा सामान शामिल है। जरुरत पड़ने पर ये सामान आपके काफी काम आता है।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

बरतें ये सावधानियां
जब भी आप बाइक से पहाड़ों पर सफर करें तो अकेले जाने की जगह ग्रुप में जाना बेहतर रहता है। इससे आप किसी परेशानी में आते हैं, तो ग्रुप के अन्य सदस्य आपकी मदद कर सकते हैं और आप सुरक्षित रह सकते हैं। साथ ही पहाड़ों पर कई किलोमीटर पर पेट्रोल पंप नहीं होते। ऐसे में आप अपने साथ पेट्रोल केन को भरकर भी ले जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed