फ्रेंच कार कंपनी सिट्रॉएन की ओर से जल्द ही नई इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। कंपनी की ओर से कार की कीमत पर काफी काम किया गया है साथ ही इसमें कितनी क्षमता की बैटरी दी जाएगी। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
आएगी पहली इलेक्ट्रिक कार
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : citroen india
भारत में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार बड़ा हो रहा है। लगातार कई कंपनियों की ओर से ईवी को पेश किया जा रहा है। इसी क्रम में अब फ्रेंच कार कंपनी सिट्रॉएन की ओर से पहली इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी के मुताबिक कार को अगले साल की शुरूआत में पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात
कौन सी इलेक्ट्रिक कार होगी
3 of 5
For Reference Only
- फोटो : citroen india
जानकारी के मुताबिक सिट्रॉएन की ओर से सी3 का इलेक्ट्रिक अवतार पेश किया जाएगा। फिलहाल कंपनी सी3 का पेट्रोल वर्जन भारतीय बाजार में बेचती है। कंपनी ने इसी साल नई सी3 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था।
यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
कैसी होगी बैटरी
4 of 5
For Reference Only
- फोटो : citroen india
जानकारी के मुताबिक सी3ईवी में कंपनी 30.2 KWH की बैटरी दे सकती है। इसमें एलएफपी सेल हो सकते हैं। कार में 3.3 किलोवॉट का एक एसी चार्जर भी दिया जा सकता है। इसके अलावा कार फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी। अगर कार में इतनी क्षमता की बैटरी दी जाएगी तो यह भारतीय बाजार में टाटा की टियागो से बेहतर रेंज दे पाएगी। टियागो में कंपनी 24KWH की बैटरी देती है जिससे सिंगल चार्ज में टियागो एमआईडीसी की 315 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है।
यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर
क्या है चुनौती
5 of 5
For Reference Only
- फोटो : citroen india
कंपनी के सामने सबसे बड़ी चुनौती कार की कीमत को लेकर होगी। जानकारी के मुताबिक कंपनी इसपर काफी काम कर रही है। उम्मीद है कि इलेक्ट्रिक सी3 की कीमत करीब दस लाख रुपये के आस-पास होगी। इसके पेट्रोल वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 5.88 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.80 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें - Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च