{"_id":"68a74d07519d9c0dd1078eb8","slug":"ccpa-fines-rapido-rs-10-lakh-for-misleading-ads-orders-refunds-to-cheated-users-2025-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rapido: रैपिडो पर भ्रामक विज्ञापनों के लिए ₹10 लाख का जुर्माना, उपभोक्ता प्राधिकरण सीसीपीए की कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Rapido: रैपिडो पर भ्रामक विज्ञापनों के लिए ₹10 लाख का जुर्माना, उपभोक्ता प्राधिकरण सीसीपीए की कड़ी कार्रवाई
Thu, 21 Aug 2025 10:15 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 21 Aug 2025 10:15 PM IST
सार
देश के शीर्ष उपभोक्ता निगरानी संस्थान केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) (सीसीपीए) ने राइड-हेलिंग सेवा Rapido (रैपिडो) पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
Rapido
- फोटो : Rapido
विस्तार
देश के शीर्ष उपभोक्ता निगरानी संस्थान केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) (सीसीपीए) ने राइड-हेलिंग सेवा Rapido (रैपिडो) पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सीसीपीए का कहना है कि कंपनी ने अपने विज्ञापनों के जरिए उपभोक्ताओं को गुमराह किया और अनुचित व्यापारिक प्रथाओं को अपनाया।
यह भी पढ़ें - Bike Taxi: बंगलूरू की सड़कों पर फिर लौटी बाइक टैक्सी, कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा- सरकार व्यापार पर रोक नहीं लगा सकती

कौन से विज्ञापन बने विवाद की वजह
सीसीपीए की प्रमुख निधि खरे की अगुवाई में प्राधिकरण ने खुद संज्ञान लेते हुए रैपिडो के दो कैंपेन - 'गारंटीड ऑटो' और '5 मिनट में ऑटो या ₹50 पाओ' की जांच की। इसमें पाया गया कि ये विज्ञापन भ्रामक थे और इन्हें तुरंत बंद करने का आदेश दिया गया।
यह भी पढ़ें - 2025 Lexus NX 350h: भारत में लॉन्च हुई नई 2025 लेक्सस एनएक्स 350h, जानें कीमत और फीचर्स

लंबे समय तक चला विज्ञापन कैंपेन
आदेश में कहा गया कि रैपिडो अपनी सेवाएं 120 से अधिक शहरों में देता है। और ये विज्ञापन करीब 548 दिन (लगभग डेढ़ साल) तक कई भाषाओं में लगातार चलाए गए। इसी कारण उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए कंपनी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
यह भी पढ़ें - Hydrogen: नितिन गडकरी ने कहा- हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है, आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल जैसे पारंपरिक ईंधनों की जगह लेगा

उपभोक्ताओं को मिलेगा रिफंड
सीसीपीए ने आदेश दिया कि जो भी ग्राहक '5 मिनट में ऑटो या ₹50 पाओ' ऑफर का फायदा नहीं ले पाए और उन्हें 50 रुपये का वादा किया हुआ मुआवजा नहीं मिला। उन्हें यह रकम बिना देरी और बिना किसी शर्त के वापस दी जाए।
यह भी पढ़ें - Jeep Recalls: जीप ने 80,000 Wrangler एसयूवी को किया रिकॉल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम की खराबी बनी वजह

भारी शिकायतों की अनदेखी
राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (NCH) पर अप्रैल 2023 से मई 2024 के बीच 575 शिकायतें रैपिडो के खिलाफ दर्ज हुईं। इनमें ज्यादा वसूली, पैसे वापसी न करना, वादे के अनुसार सेवा न देना और अन्य कमियां शामिल थीं। सीसीपीए का कहना है कि शिकायतें नियमित रूप से कंपनी के साथ साझा की गईं। लेकिन रैपिडो ने उन्हें सुलझाने की कोई कोशिश नहीं की।
यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: यूपी की इन चार एक्सप्रेसवे पर नहीं चलेगा फास्टैग वार्षिक पास, जानें वजह

सीसीपीए का कड़ा रुख
प्राधिकरण ने अपने आदेश में कहा कि रैपिडो का रवैया साफ तौर पर उपभोक्ता अधिकारों के प्रति लापरवाही दर्शाता है। कई मौके मिलने के बावजूद कंपनी आरोपों को गलत साबित करने में नाकाम रही। सीसीपीए का निष्कर्ष है कि कंपनी ने भ्रामक विज्ञापन और अनुचित व्यापारिक गतिविधियों में हिस्सा लिया है। इसलिए उपभोक्ता हित में कड़ी कार्रवाई जरूरी है।
यह भी पढ़ें - Traffic Fines: महाराष्ट्र सरकार ला रही है जुर्माना माफी योजना, 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि है बकाया
यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक पास लॉन्च, क्या यह वाकई फायदेमंद है? ऐसे लगाएं गणित, जानें कैसे करें आवेदन

रैपिडो की चुप्पी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले पर रैपिडो के किसी अधिकारी ने कॉल और मैसेज का जवाब नहीं दिया।
यह भी पढ़ें - Car: वर्गीकरण विवादों को खत्म करने के लिए ऑटोमोबाइल पर प्रस्तावित GST दर में कटौती, हैचबैक पर टैक्स घटकर हो सकता है 28% से 18%
यह भी पढ़ें - FASTag: क्या अब स्टेट हाईवे के लिए अलग से फास्टैग लेना पड़ेगा? वहां टोल शुल्क कैसे कटेगा?