भारत में फेस्टिव सीजन के शुरू होने से पहले ही कार कंपनियों ने कई एसयूवी को बाजार में लॉन्च किया। देखते ही देखते इन एसयूवी को लोगों ने बंपर बुकिंग करवाई। जिसके कारण कुछ एसयूवी पर वेटिंग पीरियड काफी लंबा हो गया। वहीं कुछ एसयूवी ऐसी भी हैं जिनको हाथों-हाथ घर लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी पांच एसयूवी की जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर
2 of 6
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर
- फोटो : सोशल मीडिया
जापानी कार कंपनी टोयोटा ने हाल में ही अपनी नई मिड साइज एसयूवी अर्बन क्रूजर हाइराइडर को लॉन्च किया था। अगर आप भी इस धनतेरस और दीवाली एसयूवी को घर लाने की चाहत रखते हैं तो ये एक बेहतरीन ऑप्शन है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी का GNV Nio वैरिएंट आसानी से आपको मिल सकता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 15.89 लाख रुपये है। एसयूवी में 1.5 लीटर का ताकतवर इंजन मिलता है जिसे माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
मारुति ग्रैंड विटारा
3 of 6
मारुति ग्रैंड विटारा
- फोटो : maruti
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ग्रैंड विटारा को भी आप बिना ज्यादा वेटिंग कि ही घर ला सकते हैं। कंपनी की ओर से हाल में ही इसे लॉन्च किया गया था और कुछ समय पहले ही इसकी डिलीवरी भी शुरू हुई है। इस मिड साइज एसयूवी के जेटा और एल्फा वैरिएंट को दीवाली पर घर लाया जा सकता है। इसके जेटा वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 13.89 लाख रुपये और एल्फा वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 15.39 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
हुंडई अल्काजार
4 of 6
हुंडई अल्काजार
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ कोरियाई कार निर्माता हुंडई की एसयूवी अल्काजार को भी इस दीवाली घर लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सात सीटर एसयूवी पर लंबी वेटिंग लिस्ट नहीं है।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
किया सेल्टॉस
5 of 6
किया सेल्टॉस
- फोटो : सोशल मीडिया
हुंडई की तरह किया की सेल्टॉस पर भी लंबी वेटिंग लिस्ट ना होने का फायदा आपको मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके कुछ वैरिएंट पर ज्यादा लंबी वेटिंग नहीं है। जिनमें जीटीएक्स, जीटीएक्स प्लस, एचटीके, एचटीके प्लस पेट्रोल और एचटीएक्स प्लस हैं। इस दमदार मिड साइज एसयूवी के साथ आप अपनी दीवाली और बेहतरीन बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ