फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bharat Taxi: India’s First Cooperative Cab Service to Take on Ola and Uber, Pilot Launch in Delhi Next Month

Bharat Taxi: ओला-उबर को टक्कर देगी देश की पहली कोऑपरेटिव टैक्सी सर्विस, अगले महीने लॉन्च होगी पायलट सेवा

Sat, 25 Oct 2025 11:16 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 25 Oct 2025 11:16 AM IST
सार

निजी टैक्सी एप ओला और उबर के मुकाबले अब सरकार अपना नया विकल्प लेकर आई है। केंद्र सरकार ने "भारत टैक्सी" नाम की एक नई कोऑपरेटिव टैक्सी सर्विस की शुरुआत की है, जो देश की अपनी पहली सहकारी टैक्सी सेवा होगी।

विज्ञापन
Bharat Taxi: India’s First Cooperative Cab Service to Take on Ola and Uber, Pilot Launch in Delhi Next Month
Taxi Service - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

निजी टैक्सी एप ओला और उबर के मुकाबले अब सरकार अपना नया विकल्प लेकर आई है। केंद्र सरकार ने "भारत टैक्सी" नाम की एक नई कोऑपरेटिव टैक्सी सर्विस की शुरुआत की है, जो देश की अपनी पहली सहकारी टैक्सी सेवा होगी। इसे केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय और नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) ने मिलकर तैयार किया है। इसका उद्देश्य ड्राइवरों को उनकी कमाई पर पूरा अधिकार देना, और यात्रियों को एक सरकारी, सुरक्षित और पारदर्शी टैक्सी सेवा उपलब्ध कराना है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Insurance: क्या कम ड्राइव करने वालों के लिए कार बीमा का 'जितना चलाओ, उतना भरो' पॉलिसी सस्ता पड़ता है? जानें डिटेल्स
विज्ञापन

क्यों जरूरी थी भारत टैक्सी जैसी पहल
बीते कुछ वर्षों में एप-आधारित टैक्सी सेवाओं को लेकर शिकायतें बढ़ती चली गई हैं। कभी गंदे या खराब हालत वाले वाहन, कभी अचानक बढ़ा हुआ किराया (सर्ज प्राइसिंग), तो कभी बिना वजह राइड कैंसिल। ऐसा लगने लगा कि यात्रियों की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही थीं।

दूसरी तरफ, ड्राइवर भी खुश नहीं थे। ओला और ऊबर जैसी कंपनियां हर राइड पर 20-25 प्रतिशत तक कमीशन वसूलती हैं। जिससे उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा कंपनी के पास चला जाता है।

ऐसे में सरकार ने तय किया कि अब वक्त है एक "ड्राइवर-फ्रेंडली और पारदर्शी सिस्टम" बनाने का, और इसी सोच से "भारत टैक्सी" की नींव रखी गई। यह प्लेटफॉर्म ड्राइवरों को उनकी हर राइड की पूरी कमाई देगा, बिना किसी कमीशन के।

यह भी पढ़ें - MoRTH: ड्राइविंग लाइसेंस पर मोबाइल नंबर अपडेट करें, वरना हो सकता है सस्पेंशन, सड़क परिवहन मंत्रालय की चेतावनी

कैसे काम करेगी भारत टैक्सी: सबका मालिक खुद ड्राइवर
भारत टैक्सी एक सहकारी मॉडल (कोऑपरेटिव मॉडल) पर आधारित प्लेटफॉर्म है। इसमें ड्राइवर सदस्य बनकर शामिल होंगे और उन्हें सिर्फ एक छोटी सी सदस्यता फीस (दैनिक, साप्ताहिक या मासिक) देनी होगी। इसके बदले वे अपनी पूरी कमाई अपने पास रख सकेंगे, किसी निजी कंपनी को हिस्सा नहीं देना पड़ेगा।

इस योजना का संचालन "सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड" के हाथों में होगा, जिसकी स्थापना जून 2025 में 300 करोड़ रुपये की शुरुआती पूंजी से की गई थी। इस पर निगरानी रखेगी एक गवर्निंग काउंसिल, जिसके चेयरमैन होंगे अमूल के एमडी जयेन मेहता, जबकि वाइस चेयरमैन का पद एनसीडीसी के डिप्टी एमडी रोहित गुप्ता संभालेंगे।

यह भी पढ़ें - BYD YangWang U9 Xtreme: बीवाईडी की यांगवांग U9 इलेक्ट्रिक सुपरकार ने नूरबर्गरिंग ट्रैक पर बनाया नया लैप रिकॉर्ड, जानें डिटेल्स
विज्ञापन

दिल्ली में अगले महीने से चलेगी भारत टैक्सी की पायलट सेवा
भारत टैक्सी की पहली झलक दिल्ली में देखने को मिलेगी। नवंबर 2025 में इसका पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च होगा, जिसमें शुरुआत में 650 गाड़ियां और उनके मालिक-ड्राइवर शामिल रहेंगे। अगर यह ट्रायल सफल रहा, तो दिसंबर से इसे राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किया जाएगा। 

पहले चरण में 5,000 ड्राइवर (महिला और पुरुष दोनों) इस प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे। आने वाले एक साल में यह सेवा 20 बड़े शहरों जैसे मुंबई, पुणे, भोपाल, लखनऊ और जयपुर तक फैलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें - 2026 Ducati Monster: 2026 डुकाटी मॉन्स्टर नेकेड बाइक हुई पेश, नए 890cc V2 इंजन के साथ हुई दमदार

भविष्य की राह: 2030 तक 1 लाख ड्राइवरों का लक्ष्य
सरकार की योजना है कि मार्च 2026 तक भारत टैक्सी को सभी मेट्रो शहरों में स्थापित कर दिया जाए। और दीर्घकालिक लक्ष्य 2030 तक इस सेवा में 1 लाख से अधिक ड्राइवरों को शामिल करना है। इससे भारत टैक्सी सिर्फ शहरी नहीं, बल्कि जिला मुख्यालयों और ग्रामीण इलाकों तक भी पहुंच पाएगी। 

यह भी पढ़ें - 5-Star Bharat NCAP Cars: भारत में मिलने वाली पांच सबसे किफायती 5-स्टार रेटिंग वाली कारें, जानें सेफ्टी फीचर्स 

यह भी पढ़ें - EV: ठंड के मौसम में इलेक्ट्रिक कारों पर क्या असर पड़ता है? सर्दी में ईवी चलाने की असली चुनौती

यह भी पढ़ें - Automatic Car: अगर आप ऑटोमैटिक कार खरीदने जा रहे हैं, तो पहले जान लीजिए इसके फायदे और नुकसान 

यह भी पढ़ें - SUV Cars: 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली एसयूवी अब और सस्ती! जीएसटी कटौती के बाद जानें कितनी हो रही बचत

यह भी पढ़ें - Rolls-Royce: रोल्स-रॉयस ने पेश की लिमिटेड एडिशन फैंटम, दुनियाभर में सिर्फ 25 कारें बेची जाएंगी!
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed