{"_id":"68f9f16ac74a68312f00c696","slug":"top-5-suv-cars-under-10-lakhs-in-india-after-gst-2-price-cut-2025-10-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SUV Cars: 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली एसयूवी अब और सस्ती! जीएसटी कटौती के बाद जानें कितनी हो रही बचत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
SUV Cars: 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली एसयूवी अब और सस्ती! जीएसटी कटौती के बाद जानें कितनी हो रही बचत
Thu, 23 Oct 2025 02:42 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:42 PM IST
सार
भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट सबसे तेजी से बढ़ने वाली श्रेणी में से एक है। अब जीएसटी 2.0 के बाद इस सेगमेंट की गाड़ियां और भी सस्ती हो गई हैं। यानी अगर आप ऐसी कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपको इसके लिए कम पैसे खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
गाड़ियों की कीमत में आई भारी गिरावट
- फोटो : AI
भारत के ऑटो सेक्टर में जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद एक नया अध्याय शुरू हो गया है। और इसका सबसे बड़ा फायदा नए कार खरीदारों को भी मिला है। सरकार के इस नए टैक्स सुधार से कई कॉम्पैक्ट और बजट एसयूवी की कीमतों में 78,000 रुपये से लेकर 1.55 लाख रुपये तक की कमी आई है। यह बदलाव मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है, लेकिन कुल मिलाकर खरीदारों के लिए यह एक शानदार खबर है। अगर आप 10 लाख रुपये से कम कीमत में एसयूवी खरीदना चाहते हैं, तो यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसी पांच लोकप्रिय गाड़ियों के बारे में।
2025 Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
कौन-कौन सी SUV हुईं सस्ती
भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट सबसे तेजी से बढ़ने वाली श्रेणी में से एक है। अब जीएसटी 2.0 के बाद इस सेगमेंट की गाड़ियां और भी सस्ती हो गई हैं। यानी अगर आप ऐसी कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपको इसके लिए कम पैसे खर्च करने होंगे। नई टैक्स दरों की वजह से इन मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमतों में बड़ी गिरावट आई है, जिससे ये गाड़ियां अब मध्यमवर्गीय परिवारों के बजट में और आसानी से फिट हो रही हैं।
यह भी पढ़ें - Electric Vehicle: अगर आपके पास है इलेक्ट्रिक कार, तो सफर पर निकलने से पहले जानें ये जरूरी बातें

Hyundai Venue
- फोटो : Hyundai
कितनी घटी इन SUV की कीमतें
यह हम बता रहे हैं टॉप-5 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कारें और वे कितनी सस्ती हुईं।
यह हम बता रहे हैं टॉप-5 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कारें और वे कितनी सस्ती हुईं।
- Tata Nexon की कीमत अब 7.45 लाख रुपये से 9.25 लाख रुपये के बीच है, जो पहले 8.15 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये थी। यानी करीब 1.10 लाख रुपये तक की बचत।
- Hyundai Venue की कीमत 7.70 लाख रुपये से 9.20 लाख रुपये के बीच आ गई है, जबकि पहले 8.35 रुपये से 9.90 लाख रुपये थी। यानी 1.05 लाख रुपये तक सस्ती।
- Maruti Brezza में भी करीब 1.15 लाख रुपये तक की कमी आई है। अब इसकी नई कीमत 7.80 लाख रुपये से 9.15 लाख रुपये के बीच है।
- Renault Kiger की कीमत अब 7.25 लाख रुपये से 8.95 लाख रुपये के बीच है, जो पहले 7.99 रुपये से 9.70 लाख रुपये थी। यानी 78,000 रुपये तक का फायदा।
- Mahindra XUV300 सबसे ज्यादा सस्ती करीब 1.55 लाख रुपये तक सस्ती हुई है। और अब इसकी कीमत 7.85 लाख रुपये से 9.15 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
| एसयूवी | पुरानी कीमत (₹) | नई कीमत (₹) | बचत (₹) |
|---|---|---|---|
| टाटा नेक्सन | 8.15 - 9.99 लाख | 7.45 - 9.25 लाख | 1.10 लाख तक |
| ह्यूंदै वेन्यू | 8.35 - 9.90 लाख | 7.70 – 9.20 लाख | 1.05 लाख तक |
| मारुति ब्रेजा | 8.50 - 9.95 लाख | 7.80 - 9.15 लाख | 1.15 लाख तक |
| रेनो काइगर | 7.99 - 9.70 लाख | 7.25 - 8.95 लाख | 78,000 तक |
| महिंद्रा XUV300 | 8.60 - 9.98 लाख | 7.85 - 9.15 लाख | 1.55 लाख तक |
यहां ध्यान दें कि ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम बेस मॉडल की हैं, और शहर व वेरिएंट के अनुसार बदल सकती हैं।
यह भी पढ़ें - Indian Auto Industry: भारतीय ऑटो उद्योग की दुनिया में धमक, रिकॉर्ड डील के साथ ऑटो सेक्टर का शानदार तिमाही प्रदर्शन
विज्ञापन
2025 Renault Kiger
- फोटो : Renault
जीएसटी 2.0 के फायदे
कारों की कीमत पर जीएसटी का सीधा असर पड़ता है। पहले के टैक्स स्ट्रक्चर में एसयूवी पर ज्यादा टैक्स लगता था, लेकिन जीएसटी 2.0 के तहत सरकार ने टैक्स स्लैब को आसान बनाया है और मिड-सेगमेंट गाड़ियों पर टैक्स दरें घटा दी हैं।
इससे होने वाले फायदे कुछ इस तरह हैं-

- अब गाड़ियों की शुरुआती कीमत कम हो गई है, यानी खरीदार को ऑन-रोड कीमत पर सीधा फायदा मिल रहा है।
- लोन और ईएमआई भी अब कम रकम पर मिल पाएंगे, क्योंकि कार की बेस कीमत कम हो गई है।
- मिडिल क्लास फैमिली के लिए एसयूवी खरीदना पहले से ज्यादा आसान हो गया है।
- यह सुधार त्योहारी सीजन से ठीक पहले आया, जिससे बिक्री में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली।