फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   driving licence mobile number update online step by step process

MoRTH: ड्राइविंग लाइसेंस पर मोबाइल नंबर अपडेट करें, वरना हो सकता है सस्पेंशन, सड़क परिवहन मंत्रालय की चेतावनी

Fri, 24 Oct 2025 05:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 24 Oct 2025 05:27 PM IST
सार

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने सभी ड्राइविंग लाइसेंस धारकों को चेतावनी दी है कि वे अपने पंजीकृत (रजिस्टर्ड) मोबाइल नंबर को तुरंत अपडेट करें।

विज्ञापन
driving licence mobile number update online step by step process
Driving Licence - फोटो : AI

विस्तार

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने सभी ड्राइविंग लाइसेंस धारकों को चेतावनी दी है कि वे अपने पंजीकृत (रजिस्टर्ड) मोबाइल नंबर को तुरंत अपडेट करें। अगर आपके लाइसेंस से जुड़ा मोबाइल नंबर गलत, बंद या लिंक न किया गया है, तो आप सरकार से आने वाले जरूरी संदेशों जैसे कि चालान, जुर्माने की नोटिस या लाइसेंस रिन्यूअल (नवीनीकरण) की याद दिलाने वाले मैसेज मिस कर सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 2026 Ducati Monster: 2026 डुकाटी मॉन्स्टर नेकेड बाइक हुई पेश, नए 890cc V2 इंजन के साथ हुई दमदार
विज्ञापन

पुराना नंबर बनेगा परेशानी की जड़
मंत्रालय के अनुसार, ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सभी आधिकारिक सूचनाएं आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही भेजी जाती हैं। अगर नंबर पुराना या गलत है, तो सिस्टम आपको कोई भी अलर्ट नहीं भेज पाएगा। कई राज्यों में ऐसे मामलों में लाइसेंस रिन्यूअल में देरी या यहां तक कि लाइसेंस सस्पेंड होने तक की नौबत आ सकती है, जब तक जानकारी सही नहीं की जाती।

यह भी पढ़ें - 5-Star Bharat NCAP Cars: भारत में मिलने वाली पांच सबसे किफायती 5-स्टार रेटिंग वाली कारें, जानें सेफ्टी फीचर्स
विज्ञापन

Parivahan पोर्टल से आसानी से करें अपडेट
सरकार ने यह प्रक्रिया बेहद आसान बना दी है। अब आप अपने लाइसेंस की जानकारी Parivahan पोर्टल (parivahan.gov.in) या अपने राज्य परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर चंद मिनटों में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - EV: ठंड के मौसम में इलेक्ट्रिक कारों पर क्या असर पड़ता है? सर्दी में ईवी चलाने की असली चुनौती
विज्ञापन

अपडेट करने की प्रक्रिया
  1. parivahan.gov.in या अपने राज्य के परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाएं।
  2. 'ड्राइविंग लाइसेंस सर्विसेस' के अंदर 'अपडेट मोबाइल नंबर' विकल्प चुनें।
  3. अपने डिटेल्स भरें और ओटीपी के जरिए वेरिफाई करें।
  4. सफल अपडेट के बाद कन्फर्मेशन सेव कर लें।

यह भी पढ़ें - Chery Arrizo 8: भारत में पेटेंट हुई चेरी एरिजो 8, क्या सड़कों पर जल्द दिखेगी ये चीनी हाइब्रिड सेडान?

बुजुर्ग परिवार के सदस्यों की भी करें मदद
अधिकारियों ने सलाह दी है कि लोग अपने बुजुर्ग परिवारजनों के लाइसेंस भी चेक करें। क्योंकि कई बार उनका नंबर पुराना या निष्क्रिय रह जाता है, जिससे जरूरी मैसेज उन तक नहीं पहुंचते।

यह भी पढ़ें - Tesla Cybertruck Recall: टेस्ला ने 63,000 से ज्यादा साइबरट्रक वापस मंगाए, यह समस्या बनी वजह 

यह भी पढ़ें - Automatic Car: अगर आप ऑटोमैटिक कार खरीदने जा रहे हैं, तो पहले जान लीजिए इसके फायदे और नुकसान

सही जानकारी से बचें परेशानी से
अपने ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी को अपडेट रखना बेहद जरूरी है। इससे आपको सरकार की सभी जरूरी सूचनाएं समय पर मिलती रहेंगी। जिससे आप फाइन, रिन्यूअल डिले या लाइसेंस सस्पेंशन जैसी समस्याओं से बच सकेंगे।

यह भी पढ़ें - SUV Cars: 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली एसयूवी अब और सस्ती! जीएसटी कटौती के बाद जानें कितनी हो रही बचत

यह भी पढ़ें - Rolls-Royce: रोल्स-रॉयस ने पेश की लिमिटेड एडिशन फैंटम, दुनियाभर में सिर्फ 25 कारें बेची जाएंगी!
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed