फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Rolls-Royce Phantom Centenary Collection Limited Edition Model Celebrates 100 Years Of Phantom

Rolls-Royce: रोल्स-रॉयस ने पेश की लिमिटेड एडिशन फैंटम, दुनियाभर में सिर्फ 25 कारें बेची जाएंगी!

Thu, 23 Oct 2025 05:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 23 Oct 2025 05:27 PM IST
सार

दुनिया की सबसे लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी Rolls-Royce (रोल्स-रॉयल) ने अपनी नई और बेहद खास कार Phantom Centenary Collection से पर्दा उठा दिया है। यह लिमिटेड एडिशन मॉडल रोल्स-रॉयस फैंटम की 100वीं सालगिरह को सेलिब्रेट करने के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन
Rolls-Royce Phantom Centenary Collection Limited Edition Model Celebrates 100 Years Of Phantom
Rolls-Royce Phantom Centenary Collection - फोटो : Rolls-Royce

विस्तार

दुनिया की सबसे लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी Rolls-Royce (रोल्स-रॉयल) ने अपनी नई और बेहद खास कार Phantom Centenary Collection (फैंटम सेंटेनरी कलेक्शन) से पर्दा उठा दिया है। यह लिमिटेड एडिशन मॉडल रोल्स-रॉयस फैंटम की 100वीं सालगिरह को सेलिब्रेट करने के लिए बनाया गया है। कंपनी ने बताया कि यह अब तक की उनकी सबसे ज्यादा बारीकी से बनाई गई और तकनीकी रूप से एडवांस प्राइवेट कलेक्शन कार है। इस स्पेशल एडिशन को तैयार करने में कंपनी को 40,000 घंटे से भी ज्यादा समय लगा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - SUV Cars: 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली एसयूवी अब और सस्ती! जीएसटी कटौती के बाद जानें कितनी हो रही बचत
विज्ञापन

ब्लैक-एंड-व्हाइट कलर में क्लासिक हॉलीवुड लुक
Phantom Centenary Collection का एक्सटीरियर डिजाइन क्लासिक हॉलीवुड फिल्मों के जमाने से प्रेरित है। इसका ब्लैक और व्हाइट दो-टोन फिनिश इसे बेहद शानदार लुक देता है। पेंट के बीच में किए गए गोल्डन एक्सेंट्स इसे बाकी कारों से अलग और प्रीमियम बनाते हैं। कुल मिलाकर इसका डिजाइन पुराने दौर की शाही झलक दिखाता है लेकिन आधुनिक अंदाज में।

यह भी पढ़ें - Suzuki GSX-8R EVO: अब और ज्यादा ट्रैक-फोकस्ड अवतार में आई सुजुकी की ये स्पोर्ट्स बाइक, जानें डिटेल्स
विज्ञापन

Rolls-Royce Phantom Centenary Collection Limited Edition Model Celebrates 100 Years Of Phantom
Rolls-Royce Phantom Centenary Collection - फोटो : Rolls-Royce
गोल्ड-प्लेटेड ग्रिल से झलकती है शाही पहचान
इस खास एडिशन की ग्रिल को कंपनी ने 18 कैरेट गोल्ड से तैयार किया है और ऊपर से 24 कैरेट गोल्ड प्लेटिंग की गई है। ग्रिल पर 'Phantom Centenary' का खास हॉलमार्क भी लगाया गया है। जिसे लंदन के हॉलमार्किंग एंड एसेय ऑफिस ने सर्टिफाई किया है। इसकी बेस पर इनैमल फिनिश दी गई है, जिससे ये और भी चमकदार नजर आती है।

यह भी पढ़ें - Electric Vehicle: अगर आपके पास है इलेक्ट्रिक कार, तो सफर पर निकलने से पहले जानें ये जरूरी बातें
विज्ञापन

इंटीरियर में फैशन
कार का इंटीरियर इसके एक्सटीरियर जितना ही शानदार है। रियर सीट्स को एक हाई-फैशन अटेलियर (फैशन स्टूडियो) के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है। सीटों पर हाई-रेजॉल्यूशन फैब्रिक प्रिंट्स, नाजुक लाइन डिटेलिंग, और गोल्डन एम्ब्रॉयडरी की गई है। इस इंटीरियर को तैयार करने में कंपनी को करीब एक साल का वक्त लगा, जिसमें नए इंक, फिनिश और प्रक्रियाएं विकसित किए गए। हर सीट में इस्तेमाल हुआ मटेरियल 45 यूनिक पैनल्स से हाथ से बनाया गया है, जिन्हें बड़ी बारीकी से फिट किया गया है।

यह भी पढ़ें - NHAI: सड़क गुणवत्ता सुधारने की बड़ी पहल, 23 राज्यों में सड़कों की हालत जांचने के लिए उतारे जाएंगे सर्वे वाहन

Rolls-Royce Phantom Centenary Collection Limited Edition Model Celebrates 100 Years Of Phantom
Rolls-Royce Phantom Centenary Collection - फोटो : Rolls-Royce
लकड़ी के इंटीरियर में सुनहरी झलक
Phantom Centenary Collection के इंटीरियर में इस्तेमाल हुआ ब्लैकवुड वीनीर वुडवर्क अपने आप में एक कलाकृति है। दरवाजों के पैनल्स पर कंपनी ने फैंटम की ऐतिहासिक यात्राओं के सीन उकेरे हैं। जैसे कि पहली Goodwood-era Phantom द्वारा की गई 4,500 मील लंबी ऑस्ट्रेलिया रोड ट्रिप। इन पैनल्स में 3D मार्केट्री, इंक लेयरिंग, और गोल्ड लीफिंग जैसी तकनीकें इस्तेमाल की गई हैं। सड़कों के रास्ते को दर्शाने के लिए कंपनी ने 24 कैरेट गोल्ड लीफ का इस्तेमाल किया है, जिससे इंटीरियर में शाही चमक झलकती है।

यह भी पढ़ें - Indian Auto Industry: भारतीय ऑटो उद्योग की दुनिया में धमक, रिकॉर्ड डील के साथ ऑटो सेक्टर का शानदार तिमाही प्रदर्शन

V12 इंजन के साथ वही पुरानी ताकत
इस लिमिटेड एडिशन फैंटम में 6.75 लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन दिया गया है, जो इसे बेहतरीन पावर देता है। इंजन को ढकने वाला आर्क्टिक व्हाइट कवर भी खास है। जिस पर 24 कैरेट गोल्ड ट्रिम किया गया है, ताकि हर डिटेल में लग्जरी का एहसास रहे।

यह भी पढ़ें - Porsche Macan GTS Electric : पोर्शे ने लॉन्च की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक मैकन GTS, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

यह भी पढ़ें - Euro NCAP: यूरो एनसीएपी बदलेगा कार सुरक्षा के नियम, टचस्क्रीन वाली गाड़ियों की रेटिंग में होगी कटौती, जानें वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed