फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Be careful if these four problems arise in your car, change these special parts, know the details

Car Care Tips: कार में आएं ये चार परेशानियां तो हो जाएं सावधान, बदलें ये खास पार्ट, जानें डिटेल

Sun, 10 Dec 2023 01:06 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 10 Dec 2023 01:06 PM IST
सार

अगर कार में समस्या आने लगती हैं, तो परेशानियां भी बढ़ जाती है। लेकिन अगर कुछ खास समस्या आती है, तो किस पार्ट को बदलने में समझदारी हो सकती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Be careful if these four problems arise in your car, change these special parts, know the details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार में कई छोटे और बड़े पुर्जे मिलकर काम करते हैं, जिससे गाड़ी चलती है। अगर कार में चार समस्याएं आ रही हैं तो किस पार्ट को बदलने में समझदारी हो सकती है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं। साथ ही उन संभावित परेशानियों की जानकारी भी इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


स्पार्क प्लग में खराबी
अक्सर कार कुछ संकेत देने लगती है, जब एक खास पार्ट में खराबी आने लगती है। इसे स्पार्क प्लग के नाम से जाना जाता है। स्पार्क प्लग का काम कार के इंजन तक करंट या स्पार्क पहुंचाना होता है। इसके जरिए ही इंजन के अंदर ईंधन को जलाकर पावर बनाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


कार स्टार्ट करने में परेशानी
जब आपकी कार में लगा हुआ स्पार्क प्लग खराब हो जाता है। तो कार स्टार्ट करने में परेशानी होने लगती है। इंजन को पावर देने से पहले आपको कई बार इग्निशन में चाबी लगाकर घुमाना पड़ता है। कई बार ऐसा करने के बाद अचानक कार स्टार्ट हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल


एवरेज का कम होना
अगर कार में सभी पार्ट सही तरीके से कम कर रहे हैं। कार को ज्यादा तेज चलाने की जगह आप स्पीड बरकरार रखते हैं। कार की सर्विस भी समय पर करवाते हैं और टायर में हवा भी सही रहती है। तो कार से अच्छी एवरेज मिलती है। लेकिन ऐसा होने के बाद भी कार में एवरेज की परेशानी आ रही है। तो स्पार्क प्लग को जरूर चेक करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

ज्यादा आवाज होना
कार में लगे स्पार्क प्लग खराब हो जाएं तो इसका एक नुकसान ये भी होता है। स्पार्क प्लग खराब होने के बाद कार में ज्यादा आवाज आने लगती है और कार पहले से ज्यादा वाइब्रेशन भी करती है।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च

एक्सीलेरेशन में परेशानी
आपकी कार में सभी कुछ ठीक है। लेकिन अगर एक्सेलेरेटर दबाने पर कार स्पीड पकड़ने में समय ले रही है। तो भी इसकी पूरी संभावना होती है कि कार के स्पार्क प्लग खराब हो गए हों।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed