Christmas Tree Vastu Tips: घर में क्रिसमस ट्री लगाना माना जाता है बेहद शुभ, दूर होते हैं कई वास्तु दोष
Christmas Tree Vastu Tips: कहा जाता है कि क्रिसमस ट्री बच्चों और बड़ों सभी के बीच एकजुटता का भाव बढ़ाता है, जिससे घर में तनाव नहीं होता है। ये परिवार के साथ परंपराओं को भी जीवित रखने का काम करता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Christmas Tree Vastu Tips in Hindi: क्रिसमस का त्योहार जल्द ही आने वाला है। क्रिसमस का पर्व ईसाई धर्म के लोगों के लिए बहुत ज्यादा महत्व रखता है। इस पर्व को भारत समेत दुनिया के कई देशों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व में क्रिसमस ट्री का खास महत्व होता है। क्रिसमस के मौके पर क्रिसमस ट्री को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाता है। क्रिसमस ट्री का सिर्फ क्रिसमस के पर्व पर ही नहीं, बल्कि वास्तु शास्त्र में भी बहुत ज्यादा महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए क्रिसमस ट्री खास होता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर-परिवार में नकारात्मक ऊर्जा का साया हो वहां क्रिसमस ट्री लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। चलिए जानते हैं वास्तु शास्त्र में क्रिसमस ट्री के और क्या-क्या महत्व हैं...
वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023
सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023
धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
क्रिसमस ट्री का महत्व
कहा जाता है कि क्रिसमस ट्री बच्चों और बड़ों सभी के बीच एकजुटता का भाव बढ़ाता है, जिससे घर में तनाव नहीं होता है। ये परिवार के साथ परंपराओं को भी जीवित रखने का काम करता है। क्रिसमस के दिन पूरा परिवार मिलकर इस ट्री को सजाता है, जिससे घर के सभी सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है।
ग्रहण 2023
साल 2023 में कितने ग्रहण
इस दिशा में रखें क्रिसमस ट्री
- वास्तु के जानकारों का मानना है कि क्रिसमस ट्री घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और धन में वृद्धि करता है। इस ट्री को घर की उत्तर पूर्व दिशा में रखा जाना चाहिए। साथ ही इस बात का जरूर ध्यान रखें कि क्रिसमस ट्री का आकार तिकोना ही हो। वास्तु में तिकोने आकार को अग्नि का प्रतीक माना जाता है।
- फेंगशुई की मानें तो क्रिसमस ट्री को घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि घर के दक्षिणी भाग में लगा हुआ क्रिसमस ट्री लाभ के बदले काफी नुकसान पहुंचा सकता है।
- क्रिसमस ट्री के आस पास मोमबत्ती को जरूर लगाएं। मोमबत्ती जलाने से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। वहीं इसके आसपास रंग-बिरंगी और खुशबूदार मोमबत्ती लगाई जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
- क्रिसमस ट्री को लाइट और रिबन से सजाया जाता है। वहीं कुछ लोग क्रिसमस ट्री पर घंटी भी बांधते हैं। फेंगशुई के अनुसार, घंटी की आवाज बहुत ही असरदार होती है। घंटी बजने पर इससे निकलने वाली ध्वनि पूरे घर में नई ऊर्जा लेकर आती है। मान्यता है कि क्रिसमस ट्री पर लाल रंग के रिबन में बांधकर तीन सिक्के लटकाए जाएं तो घर में धन की कमी नहीं होती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।