Trigrahi Yog In Tula Rashi 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति और उनकी आपसी मित्रता को विशेष महत्व दिया जाता है। मान्यता है कि जब मित्र ग्रह एक साथ आते हैं, तो उनकी शुभ स्थिति का प्रभाव जातकों के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर देखने को मिल सकता है। साथ ही इसका खास असर जातकों को करियर-कारोबार में सफलता प्राप्त करने के अवसर प्रदान करता है। वर्तमान में यह स्थिति तुला राशि में बनी हुई है, जहां सूर्य, बुध और शुक्र विराजमान है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इन तीनों ग्रहों के एक साथ आने से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है, जिसे ज्योतिष में महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में इन तीनों ग्रहों की युति का प्रभाव कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से अनुकूल रह सकता है। खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं, जबकि बिजनेस करने वालों को नई योजनाओं से लाभ मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं। ऐसे में किन राशियों को इससे लाभ होगा, आइए जानते हैं।
लकी राशियां: 6 नवंबर तक इन राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, नौकरी-निवेश और व्यापार में मिलेंगे शानदार परिणाम
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Fri, 23 Oct 2026 10:48 AM IST
सार
Trigrahi Yog In Tula Rashi 2026: ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, तुला राशि में बन रहे त्रिग्रही योग का शुभ प्रभाव 6 नवंबर तक रहेगा। इस दौरान कुछ राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होने, कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने और आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन