फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   vastu tips for good health keep place medicines this direction according to vastu shastra

भूलकर भी इन दिशाओं में न रखें दवाइयां, शीघ्र लाभ के लिए क्या है वास्तु के नियम

Mon, 28 Dec 2020 08:34 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 28 Dec 2020 08:34 AM IST
विज्ञापन
vastu tips for good health keep place medicines this direction according to vastu shastra
वास्तु के अनुसार रखें दवाएं - फोटो : अमर उजाला

मरीज को स्वस्थ्य करने में दवाइयों का अहम योगदान होता है। शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए इन्हें वास्तु के अनुरूप सही दिशा में रखने से ये सही परिणाम देती हैं। लेकिन कई बार गलत दिशा में रखी हुई दवाईयों का सेवन देर से असर करता है। परिणाम यह होता है कि धीरे-धीरे आप दवाओं पर ही निर्भर होने लगते हैं। यदि आप बीमारी को दूर कर शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ पाना चाहते हैं, तो अपने घर में वास्तु के अनुसार दवाओं को रखें।

विज्ञापन

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 
विज्ञापन


मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 

तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 


धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021 

कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

यहां रखें दवाइयां
पूर्व दिशा आरोग्य के देवता सूर्य की दिशा मानी गई है, इस दिशा में दवाई रखने से शीघ्र लाभ मिलता है। उत्तर दिशा में दवाइयों को रखा जा सकता है। स्वास्थ्य और आरोग्य के उत्तर-उत्तर-पूर्व क्षेत्र में दवाइयां रखना सबसे अच्छा है,इन्हें जब इस क्षेत्र में रखा जाता है तो ये बेहद लाभकारी होती हैं और रोगों से शीघ्र ही छुटकारा मिलता है। उत्तर-पूर्व में दवाई रखना अच्छा माना गया है लेकिन ध्यान रहे कि पूजा स्थान या देवी-देवताओं के समीप दवाईयों को कभी न रखें क्यों कि ऐसा करने से यह आपके लिए हमेशा प्रयोग में आने वाली चीज हो जाएगी।

दक्षिण-पश्चिम दिशा में सिर्फ गृह स्वामी की ही दवाई रखी जा सकती है,परिवार के अन्य सदस्यों की दवाइयां इस दिशा में सकारात्मक परिणाम नहीं देंगी। पश्चिम  दिशा में दवाई रखने से भी शरीर में पॉजिटिव असर दिखाई देता है। यदि आपकी बीमारी ठीक हो गई है और दवाई बची हुई हैं तो ऐसी दवाइयों को आप डिब्बे में डालकर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रखें, ऐसा करने से आपकी बीमारी हमेशा के लिए ख़त्म हो जाएगी।  

यहां भूलकर भी न रखें
यदि दक्षिण-पूर्व दिशा में दवाइयां रखी हुई हैं तो इनका असर कम हो जाएगा एवं नियमित तौर पर लेते रहने पर भी मरीज को अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए काफी समय तक अधिक मात्रा में दवाइयों का सेवन करना पड़ सकता है।

घर की दक्षिण दिशा में दवाइयां रखने से वहां रहने वाले सदस्य छोटी-छोटी बीमारियों में भी दवाइयां लेना उचित समझते हैं।

दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र को अपव्यय एवं विसर्जन का माना जाता है अतः इस दिशा में रखी दवाइयां अपना असर नहीं दिखाती हैं, इसलिए इस दिशा में इन्हें रखने से बचना चाहिए।

सहयोग की दिशा उत्तर-पश्चिम में दवाइयां रखने से इन्हें सेवन करने वाले व्यक्ति को इनकी आदत पड़ जाती है और वह इनके  बिना नहीं रह सकता।

रसोईघर में भी दवाएं नहीं रखनी चाहिए,ऐसा करना आपके घर में रहने वाले सदस्यों के लिए स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए अपने पलंग के सिरहाने एवं साइड टेबल पर इनको कभी नहीं रखा जाना ही बेहतर होगा।शीघ्र लाभ के लिए दवाई को उपयोग में लाने के बाद बंद अलमारी या दराज में रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed