Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   Palmistry this line on the palm can be the reason for lack of money

हस्तरेखा: कहीं आपकी हथेली पर भी तो नहीं है धन हानि वाली ये रेखा? हो सकती है आर्थिक तंगी

Wed, 25 Nov 2026 02:04 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 25 Nov 2026 02:04 PM IST
सार

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की हथेली पर बनी अलग-अलग रेखाओं का संबंध उसके जीवन के कई पहलुओं से माना जाता है। इनमें धन रेखा को आर्थिक स्थिति, आय के स्रोत और धन संचय से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि हथेली में धन से जुड़े कुछ विशेष योग व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिरता के संकेत देते हैं। वहीं, कुछ रेखाओं की बनावट और स्थिति को धन संबंधी परेशानियों या आर्थिक उतार-चढ़ाव से जोड़कर भी देखा जाता है।

विज्ञापन
Palmistry this line on the palm can be the reason for lack of money
हस्तरेखा शास्त्र - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Lack Money Line On Palm: व्यक्ति आर्थिक समृद्धि पाने के लिए पढ़ाई-लिखाई से लेकर कड़ी मेहनत एवं हर संभव कोशिश करता है, लेकिन कई बार अच्छी कमाई के बाद भी हाथ में पैसा नहीं टिकता। अनावश्यक खर्चों को बंद करने के बाद भी बचत करना मुश्किल होता है। इतना ही नहीं कई लोगों को तो रोजमर्रा के खर्चों के लिए उधार लेना पड़ जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इसके पीछे की एक वजह हथेली की “भाग्य रेखा” को भी माना गया है। हस्तरेखा के अनुसार हाथ में कई योग व्यक्ति के भाग्य में धन की स्थिति बताते हैं

विज्ञापन

 

 


जीवन में सफलता प्राप्त करने में धन का विशेष योगदान होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में बनी धन रेखा व्यक्ति की आय और आर्थिक स्थिरता का संकेत देती है। अगर यह रेखा टूटी-फूटी या कटी हुई हो, तो धन का आगमन तो होता है, लेकिन पैसा रुकता नहीं, या यूं कहें कि जितना कमाया जाता है, उतना ही खर्च भी हो जाता है। यह स्थिति दरिद्र योग की ओर संकेत करती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन




हस्तरेखा शास्त्र: हाथ की इन रेखाओं में छिपे हैं भाग्य के संकेत, पर्वतों से समझें अपना भविष्य
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या आपकी हथेली में भी है धन रेखा? जानें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र



धन रेखा

जब आप अपनी हथेली को देखें तो अनामिका (रिंग फिंगर) या सूर्य पर्वत के नीचे से शुरू होकर हृदय रेखा को काटती हुई मस्तिष्क रेखा तक जाने वाली रेखा को धन रेखा कहा जाता है। यह रेखा व्यक्ति को धन, पद, प्रतिष्ठा, यश और निवेश में लाभ दिलाने वाली मानी जाती है।




धन रेखा को कोई अन्य रेखा काटे 

यदि हथेली में धन रेखा को कोई अन्य रेखा काट रही हो, तो यह चेतावनी का संकेत है। इसका अर्थ है कि जिस उम्र में वह रेखा कट रही है, उस समय व्यक्ति के धन का नुकसान या अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। धीरे-धीरे सारी बचत खर्च हो सकती है, इसलिए ऐसे लोगों को निवेश या उधारी से बचना चाहिए।




जब कई रेखाएं कटी हुई हो

अगर हथेली में सूर्य रेखा कटी हुई हो, धन रेखा टूटी हुई हो और शनि रेखा दो भागों में विभाजित हो, तो यह जीवन में आर्थिक संघर्ष और परेशानियों का संकेत देता है। ऐसी स्थिति में पैतृक संपत्ति या संचित धन का नुकसान भी हो सकता है।
 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed