Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिसंबर राशिफल 2026: दिसंबर में इन 3 राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, नई नौकरी के बनेंगे योग

Thu, 26 Nov 2026 11:12 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 26 Nov 2026 11:12 AM IST
सार

December Rashifal 2026: दिसंबर 2026 में कई बड़े ग्रह-गोचर होंगे, जिनका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिष के अनुसार, कुछ राशि वालों को इस दौरान सफलता, धन लाभ और मान-सम्मान मिल सकता है।

विज्ञापन
december rashifal 2026 in hindi these zodiac will be get more benefits in career
दिसंबर राशिफल 2026 - फोटो : अमर उजाला

December Rashifal 2026: साल 2026 का आखिरी महीना खास होने वाला है, क्योंकि दिसंबर में कई बड़े ग्रह-गोचरों का विशेष संयोग देखने को मिलेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, माह की शुरुआत में राहु-केतु राशि परिवर्तन करेंगे और इसके साथ ही नक्षत्र गोचर भी करेंगे। इसके बाद शनि मार्गी होंगे। वहीं, सूर्य और बुध भी राशि परिवर्तन करेंगे। इस दौरान ग्रहों की युति और शुभ योगों का निर्माण होगा, जिन्हें ज्योतिष में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों की इन बदलती चालों का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिल सकता है। कुछ राशि वालों के लिए यह समय बड़ी सफलता और मान-सम्मान लेकर आ सकता है। ऐसे में दिसंबर का महीना कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं।


दीवार घड़ी से जुड़े फेंगशुई नियम: घर में इस दिशा में लगाएं दीवार घड़ी, चमक सकती है किस्मत

Trending Videos
december rashifal 2026 in hindi these zodiac will be get more benefits in career
दिसंबर राशिफल 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना बेहद भाग्यशाली साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग बनेंगे। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं और आपकी मेहनत रंग ला सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहकर्मियों से बेहतर तालमेल बना रहेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। इस माह कोई वाहन भी आप खरीद सकते हैं।
राहु गोचर 2026: 25 नवंबर को राहु करेंगे राशि परिवर्तन, मेष समेत 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

december rashifal 2026 in hindi these zodiac will be get more benefits in career
दिसंबर राशिफल 2026 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों को दिसंबर में भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। आर्थिक परेशानियां भी धीरे-धीरे कम होने के संकेत हैं। इस दौरान आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार से किया गया कोई पुराना वादा आज पूरा करने की जिम्मेदारी आ सकती है। पुरानी अनबन दूर हो सकती है। आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी होने के संकेत हैं, जिससे मन में खुशी और संतोष रहेगा।
घर में बांस का पौधा लगाने की सही दिशा बदल सकती है आपकी किस्मत, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
december rashifal 2026 in hindi these zodiac will be get more benefits in career
दिसंबर राशिफल 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रह सकता है। आपकी पहचान और लोगों के बीच प्रभाव मजबूत होने की संभावना है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। वहीं, जिन लोगों का कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, उन्हें इस दौरान अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। इस माह व्यापार में आपकी मेहनत और निरंतर प्रयास लंबे समय से अटके हुए कामों को पूरा कराने में मदद करेंगे। 
कई वर्षों बाद केतु करेंगे कर्क में गोचर, 2027 से 2028 तक इन तीन राशि वालों के रहेंगे अच्छे दिन
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed