फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Shukra ki Mahadasha Importance In Astrology Give Luxury And Upay

20 वर्षों तक चलती है शुक्र ग्रह की महादशा, व्यक्ति को मिलता है सुख, वैभव और अपार धन दौलत

Tue, 25 Jul 2023 07:33 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 25 Jul 2023 07:33 AM IST
सार

शुक्र की महादशा 20 वर्षों की होती है। ऐसे में जिन लोगों की कुंडली में शुक्र शुभ होते हैं और शुक्र की महादशा चलने पर 20 वर्षों का ऐशोआराम और आलीशान जिंदगी बिताते हैं।

विज्ञापन
Shukra ki Mahadasha Importance In Astrology Give Luxury And Upay

विस्तार

Shukra ki Mahadasha: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 9 ग्रहों का संबंध व्यक्ति के जीवन से किसी न किसी तरह से जुड़ा हुआ होता है। ग्रहों के प्रभाव से व्यक्ति का जीवन सुखमय भी बना रहता है और जीवन में तरह-तरह की परेशानियां भी आती हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह धन-दौलत, भोग-विलासिता, वैभव, प्रेम-सौंदर्य और रोमांस का कारक ग्रह होता है। ऐसे में अगर किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह उच्च के हों या फिर शुभ ग्रहों के साथ शुभ भाव में विराजमान हों तो ऐसे व्यक्ति को हमेशा ही भाग्य का साथ मिलता है। व्यक्ति धन-दौलत, भोग विलासिता और ऐशोआराम के साथ जीवन व्यतीत करता है। ऐसे लोग अपने जीवन में बहुत सारा धन कमाते हैं और सुख-सुविधा से जीवन व्यातीत करते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह की महादशा सबसे ज्यादा साल तक चलती है। शुक्र की महादशा 20 वर्षों की होती है। ऐसे में जिन लोगों की कुंडली में शुक्र शुभ होते हैं और शुक्र की महादशा चलने पर 20 वर्षों का ऐशोआराम और आलीशान जिंदगी बिताते हैं। इन 20 सालों में व्यक्ति राजा जैसा जीवन जीता है।

विज्ञापन


शुक्र की महादशा में अंतर्दशा
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह की महादशा के दौरान शनि और राहु ग्रह की अंतर्दशा चलती है। शुक्र ग्रह की महादशा के दौरान आने वाली इस अंतर्दशा का फल अलग-अलग मिलता है। इसमें कुछ ग्रहों की अंतर्दशा शुभ होती है तो कुछ अशुभ फल देते हैं। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र अगर पीड़ित हो या फिर नीच का हो उसमें शुक्र ग्रह की महादशा बहुत ही परेशान करने वाली होती है। ऐसी दशा में व्यक्ति का जीवन धन के अभाव में बीतता है। व्यक्ति का जीवन कष्टकारी बना रहता है और भाग्य का साथ नहीं मिलता है। 
विज्ञापन


शुक्र की महादशा के उपाय
वैसे को आमतौर पर देखा जाता है कि शुक्र ग्रह की महादशा चलने पर जातकों के जीवन में हमेशा ही सुख और संपन्नता बनी रहती है। वहीं दूसरी तरफ अगर अगर किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह नीच के होते हैं तो शुक्र की महादशा चलने पर भी अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में जिन लोगों की कुंडली में शुक्र नीच के हों या फिर शुभ फल देने में असमर्थ हो तो ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं। अगर इन उपायों को किया जाए तो जीवन में सुख-सुविधा की प्राप्ति होती है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होते हैं उन्हें हर शुक्रवार के दिन शुं शुक्राय नम: का 108 बार जाप करना चाहिए। इसके अलावा शुक्रवार के दिन चीटिंयों को आटा और चीनी खिलाना चाहिए। कुंडली में कमजोर शुक्र ग्रह को मजबूत बनाने के लिए सफेद चीजों का दान करना चाहिए। आप दूध, दही, घी, कपूर और सफेद कपड़ों का दान कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed