फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2023: भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होते हैं ये 8 पत्ते, इस सावन जरूर करें अर्पित, पूरी होंगी हर मनोकामनाएं

Tue, 04 Jul 2023 06:34 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 04 Jul 2023 06:34 AM IST
विज्ञापन
Sawan 2023 Lord Shiva Favourite Leaf Know Eight Leaves Are Offered to Lord Shiva
sawan 2023: सावन के महीने में भगवान शिव को गंगाजल, बेलपत्र,भांग, धतूरा आदि चीजों को चढ़ाया जाता है। - फोटो : amar ujala

Sawan 2023: मंगलवार, 04 जुलाई 2023 से शिव आराधना और भक्ति का महापर्व सावन का महीना शुरू हो चुका है। सावन का महीना भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय होता है। इस बार 19 वर्षों के बाद सावन के महीने में अधिकमास रहेगा जिसके चलते सावन का महीना एक बजाय दो महीनों का होगा। सावन का महीना 04 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक रहेगा। सावन के महीने में सुबह से लेकर रात तक सभी शिव मंदिरों में भारी भीड़ एकत्रित होती है। जिसमें भगवान शिव को जल चढ़ाकर हर तरह की मनोकामना जल्दी पूरी होती है। भगवान शिव ऐसे देवता हैं जो बहुत ही जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव बेलपत्र बहुत ही प्रिय होता है। बेलपत्र के अलावा कई ऐसे पत्ते होते हैं जिसे चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं इस सावन भगवान भोले भंडारी को प्रसन्न करने के लिए किन-किन पत्तों को अर्पित करना चाहिए।

Sawan 2023 Lord Shiva Favourite Leaf Know Eight Leaves Are Offered to Lord Shiva
बेलपत्र
भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करके उन्हें बहुत जल्दी ही प्रसन्न किया जा सकता है। शास्त्रों के अनुसार बेलपत्र भगवान शिव के तीनों नेत्रों का प्रतीक माना गया है। सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती को एक साथ बेलपत्र चढ़ाने से सुख-समृद्धि,धन-ऐश्वर्य और शांति मिलती है।
 
Sawan 2023 Lord Shiva Favourite Leaf Know Eight Leaves Are Offered to Lord Shiva
भांग का पौधा - फोटो : Pixabay
भांग के पौधे का पत्ता
भगवान शिव ने समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को अपने गले में धारण कर नीलकंठ कहलाए। ऐसे में सावन में भगवान शिव को भांग के पौधे का पत्ता जरूर चढ़ाएं। शिवलिंग पर भांग चढ़ाने से हमारे मन के विकार और बुराइयां दूर होती हैं।
Sawan Rudrabhishek 2023: सावन में रुद्राभिषेक से पूरी होगी आपकी हर मनोकामना, जानें विधि और महत्व 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2023 Lord Shiva Favourite Leaf Know Eight Leaves Are Offered to Lord Shiva
शमी
शमी पत्र
भगवान शिव को शमी के पत्ते भी प्रिय होते हैं। ऐसे में इस सावन शिवलिंग पर अभिषेक करने के बाद शमी के पत्ते चढ़ाएं। ऐसा करने से भोलेनाथ के साथ-साथ शनिदेव की कृपा भी बनी रहती है।

Sawan 2023: इस बार भोलेनाथ की उपासना के लिए मिलेंगे सावन के 8 सोमवार, जानिए क्यों बन रहा ये अद्भुत संयोग 
विज्ञापन
Sawan 2023 Lord Shiva Favourite Leaf Know Eight Leaves Are Offered to Lord Shiva
- फोटो : istock
दूर्वा
धार्मिक मान्यता के अनुसार दूर्वा में अमृत का अंश होता है। भगवान शिव और उनके पुत्र गणेश जी को दूर्वा बेहद प्रिय है। भगवान शिव को दूर्वा अर्पित करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed