फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shanidev: शनिदेव 2025 तक रहेंगे इस राशि में विराजमान, इन 3 राशि वालों को मिलता रहेगा लाभ और होगा भाग्योदय

Tue, 25 Jul 2023 07:34 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 25 Jul 2023 07:34 AM IST
विज्ञापन
shani gochar 2023 saturn transit in kumbh rashi these zodiac signs will be positive impact till 2025
shani gochar 2023: शनि के 2025 तक कुंभ राशि में मौजूद होने के कारण कुछ राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा - फोटो : अमर उजाला
शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि अभी अपनी स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान है। आपको बता दें कि शनिदेव जनवरी 2023 से अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर किया था। जिस कारण से मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती लगी है। शनि साल 2025 तक कुंभ राशि में ही विराजमान रहेंगे। शनिदेव कुंभ राशि में हैं जोकि स्वयं की राशि है 2025 तक विराजमान रहेंगे और अपनी मूल त्रिकोण राशि में मौजूद रहेंगे। शनि के 2025 तक कुंभ राशि में मौजूद होने के कारण कुछ राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। 

 
shani gochar 2023 saturn transit in kumbh rashi these zodiac signs will be positive impact till 2025
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
शनिदेव का 2025 तक कुंभ राशि में रहना वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक शनि आपकी राशि से 10वें भाव में गोचर कर रहे हैं। कुंडली का 10वां स्थान भाग्य का होता है ऐसे में भाग्य का साथ आपको मिलेगा। जो जातक नौकरीपेशा है उनको कई तरह के अच्छे प्रस्ताव मिलने की संभावनना है। साल 2025 तक आपकी आर्थिक स्थिति में सुखद बदलाव देखने को मिलेगा। करियर और कारोबार के लिहाज से आने वाला समय बहुत ही शुभ और शानदार रहेगा। व्यापार करने वालों को साल 2025 तक कई मौके हासिल होंगे जिसमें वे अपना मुनाफा कई गुना तक बढ़ाने में सफल होंगे। 
shani gochar 2023 saturn transit in kumbh rashi these zodiac signs will be positive impact till 2025
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
साल 2025 तक शनि के कुंभ राशि में रहने के कारण सिंह राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसती रहेगी। शनिदेव आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर किया है ऐसे में शादीशुदा लोगों के लिए साल 2025 तक गृहस्थ जीवन अच्छे से बीतेगा। जीवन के हर एक क्षेत्र में आपको जीवन साथी का साथ मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से हर एक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन लाभ के कई मौके आपको हासिल होंगे। आर्थिक रूप से शनि का कुंभ राशि में मूल त्रिकोण में रहना सिंह राशि के जातकों के लिए काफी लाभदायक रहने वाला होगा। साझेदारी में आपकी योजनाएं सफल होंगी। साल 2025 तक आपको लाभ के बेशुमार मौके मिलेंगे। इस दौरान कई तरह के राजयोग बनने से आपके सुख, सौभाग्य और ऐशोआराम में वृद्धि होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shani gochar 2023 saturn transit in kumbh rashi these zodiac signs will be positive impact till 2025
rashi - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
शनि का कुंभ राशि में गोचर और साल 2025 तक इसी राशि में रहना तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। शनिदेव आपके पाचंवें भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में आपको संतान की ओर से कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। संतान के करियर और आर्थिक लिहाज से शनि का कुंभ में संचरण फायदेवाला ही रहेगा। शनिदेव की विशेष कृपा आपके ऊपर रहेगी। नौकरी और व्यापार करने वालों के लिए साल 2025 तक कई अच्छे मौके मिलेंगे। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में भारी बढ़ोत्तरी होगी। जमीन-जायदाद में आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed