{"_id":"6aa925a3006a615df409f611","slug":"aaj-ka-singh-rashifal-16-september-2026-today-leo-horoscope-in-hindi-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज का राशिफल: सिंह राशि वालों की रिश्ते में प्रेम और समझ बढ़ेगी, पढ़ें 16 सितंबर का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
आज का राशिफल: सिंह राशि वालों की रिश्ते में प्रेम और समझ बढ़ेगी, पढ़ें 16 सितंबर का राशिफल
Wed, 16 Sep 2026 05:05 AM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 16 Sep 2026 05:05 AM IST
सार
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है, लेकिन सफलता पाने के लिए व्यवहार में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव माने जाते हैं। इस राशि के लोग आत्मसम्मान को बेहद महत्व देते हैं और स्वभाव से साहसी, निडर तथा नेतृत्व करने की क्षमता रखने वाले होते हैं। इन्हें हर जगह अपनी अलग पहचान बनाना पसंद होता है और समाज में मान-सम्मान प्राप्त करने की तीव्र इच्छा रहती है। हालांकि, कई बार इनका अहंकार और क्रोध रिश्तों में दूरी ला सकता है, इसलिए विनम्रता बनाए रखना इनके लिए आवश्यक है। गेहूं, गुड़ या तांबे से संबंधित वस्तुओं का दान करना इनके लिए शुभ माना गया है। आज का राशिफल
विज्ञापन
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है, लेकिन सफलता पाने के लिए व्यवहार में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करने के बजाय परिस्थितियों को समझकर निर्णय लें। दांपत्य जीवन में सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बातचीत बढ़ेगी और आप दोनों के बीच आपसी समझ मजबूत होगी।
विज्ञापन
आज किसी बड़े फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। खासकर ऐसे मामलों में जहां भविष्य पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है, वहां सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही निर्णय लें। क्रोध पर नियंत्रण रखना भी जरूरी होगा। छोटी बात पर प्रतिक्रिया देने से बचेंगे तो कई परेशानियों को टाला जा सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव थोड़ा अधिक रह सकता है, लेकिन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए स्थिति अनुकूल रहेगी। सहकर्मियों या अधिकारियों से बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें। आपकी समझ और बौद्धिक क्षमता में निखार आएगा, जिससे जटिल मामलों को सुलझाने में मदद मिलेगी। सही सोच और संयम आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्य बिंदु:
दांपत्य: रिश्ते में प्रेम और समझ बढ़ेगी।
करियर: काम का दबाव अधिक हो सकता है।
कारोबार: स्थिति अनुकूल रहेगी।
सलाह: गुस्से और जल्दबाजी से बचें। सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?
सितंबर में जन्मे लोगों में होती है ये 7 खूबियां, हर क्षेत्र में बनाते हैं पहचान
सिंह राशि वालों के करियर और कारोबार में आ सकती है चुनौतियां, पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।