फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 31 August 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 31 August: वृषभ और सिंह समेत इन चार राशि वालों को मिलेगा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 31 Aug 2025 06:38 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 31 Aug 2025 06:38 AM IST
सार

31 August Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 31 अगस्त 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 31 August 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल- 31 अगस्त 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Aaj Ka Rashifal 31 August 2025: रविवार, 31 अगस्त को माह का आखिरी दिन है। आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं जिस कारण से उभयचरी योग का शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में शुभ योग बनने के कारण आज के दिन मिथुन, कर्क, सिंह समेत कई राशियों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों का आज का राशिफल: 

विज्ञापन


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं

विज्ञापन

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन कारोबार में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी आय-व्यय को ध्यान में रखकर व्यय करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी आय बढ़ने से खुशी होगी। आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है। आप किसी से काम को लेकर कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके बॉस से आपकी कहासुनी हो सकती है। आपके सहयोगी आपके किसी  काम को लेकर मदद करेंगे, जिससे वह काम आसानी से पूरा हो जाएगा। आप अपने घर के लिए किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी कर सकते हैं।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: नीला

आज आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और सरकारी मामलों में कोई काम था, तो उसे पूरा होने में थोड़ा देरी होगी। आप यदि किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह डील फाइनल हो सकती है। आपको अपने पर्सनल कामों को लेकर किसी अजनबी से कोई सोच विचार नहीं करना है। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आप अपने मन में किसी काम को लेकर नकारात्मक विचारों को ना लाएं। नौकरी में बदलाव के योग बनते दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आप संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने की तैयारी कर सकते हैं। आप जीवनसाथी को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जाएंगे।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: लाल

आज का दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। कानूनी मामले में आपको जीत मिलने से खुशी देगा। आप यदि प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, तो आपको किसी बड़ी डील के मिलने से आपकी आय भी बढ़ेगी और आप अपने खर्चों को आसानी से कर पाएंगे। आपके मन में कुछ नया करने के लिए उथल-पुथल लगी रहेगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपके पिताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें। आपको अपने पारिवारिक मामलों को लेकर भी समझदारी दिखानी होगी।  आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जो लोग घर से दूर काम कर रहे हैं, उन्हें लापरवाही करने से बचना होगा।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर निराशा हाथ लगेगी। आपका मन भी परेशान रहेगा। यदि आपने बिना सोचे समझे किसी योजना में धन लगाया, तो उसके डूबने की संभावना है। आपको कार्यक्षेत्र में कामों में परिवर्तन करना होगा। आपको अपनी संतान की सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतनी होगी। आपने यदि किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपको धोखा दे सकता है। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ेगा। 

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके मन में खुशियां भरपूर रहेंगी। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। आपका कुछ नया बदलाव अपने व्यवसाय में कर सकते हैं।

Shukra Gochar: 21 अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, मेष से मीन तक किसे मिलेगा प्रेम और किसे धनलाभ

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: आसमानी

आज आपके मन में किसी बात को लेकर टेंशन बनी रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, जिससे उनमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए सुख-साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने कामों को लेकर किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। कोई कानूनी मामला आपको थोड़ी टेंशन देगा, जिसके लिए आपको किसी अच्छे वकील से बातचीत करनी होगी। आप अपने घर में जरूरत की चीजों की खरीदारी पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। किसी अतिथि के आगमन होने से माहौल खुशनुमा बना रहेगा।



Shani ki Sadhe Sati: इन 3 राशियों पर है शनि की साढ़े साती का साया, जानें उपाय और बचाव के तरीके

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज के दिन आप कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपका आत्मविश्वास भी कमजोर रहेगा। आपके मन में किसी काम को लेकर संशय हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। माताजी की सेहत में गिरावट आने से आपको सावधानी बरतनी होगी और खर्चों में वृद्धि होगी। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी होगी। संतान को पढ़ाई-लिखाई को लेकर आप कहीं बाहर भेज सकते हैं।
Lucky Rashifal: इस सप्ताह इन तीन राशि वालों के करियर-कारोबार में होगी तरक्की, मिलेंगे मनचाहे परिणाम

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आप किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध न करें। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप माहौल को शांत करने की कोशिश करें। आप अपने बिजनेस में किसी काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। राजनीति की ओर कार्यरत लोगों की छवि ओर निखरेगी, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed