फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Rashifal: इस सप्ताह इन तीन राशि वालों के करियर-कारोबार में होगी तरक्की, मिलेंगे मनचाहे परिणाम

Mon, 18 Aug 2025 12:34 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 18 Aug 2025 12:34 PM IST
सार

Saptahik Lucky Rashifal 18 to 24 August 2025 : अगस्त के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इस सप्ताह सूर्य अपनी राशि यानी सिंह में गोचर कर रहे हैं, जिस कारण उनका प्रभाव और भी कई गुना बढ़ गया है।

विज्ञापन
Weekly Horoscope August 18 to 24 2025 Business Growth and Career Changes for These Zodiac Signs this week
Saptahik Lucky Rashifal 18 to 24 August 2025 - फोटो : अमर उजाला

Saptahik Lucky Rashifal 18 to 24 August 2025 : अगस्त के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इस सप्ताह सूर्य अपनी राशि यानी सिंह में गोचर कर रहे हैं, जिस कारण उनका प्रभाव और भी कई गुना बढ़ गया है। इसके अलावा मिथुन राशि में शुक्र-चंद्रमा की युति कला योग बना रही है, जिसे प्रभावशाली माना जाता है। साथ ही बुध कर्क, शनि मीन और गुरु मिथुन राशि में मौजूद है। वहीं 21 अगस्त 2025 को रात 1:25 मिनट पर शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में ग्रहों-नक्षत्रों की इस चाल से इस सप्ताह कुछ राशि वालों पर विशेष कृपा बनी रहेगी। आइए इनके नाम जानते हैं।

Weekly Horoscope August 18 to 24 2025 Business Growth and Career Changes for These Zodiac Signs this week
Saptahik Lucky Rashifal 18 to 24 August 2025 - फोटो : amar ujala

मेष साप्ताहिक लकी राशिफल

इस सप्ताह मेष राशि वालों को कई तरह के लाभ की प्राप्ति संभव है। व्यापार की योजनाएं सफल होती हुई नजर आएंगी। परिवार में सबका साथ व सहयोग आपको प्राप्त होगा। व्यापार विस्तार के लिए अनुकूल समय आपको प्राप्त हो रहा है, इसलिए अनुभवी लोगों से जुड़कर अच्छा लाभ कमाएंगे। छात्रों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव भी आ सकते हैं।  स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। नए दोस्त भी बन सकते हैं। आपकी मेहनत और समझदारी के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

Weekly Horoscope August 18 to 24 2025 Business Growth and Career Changes for These Zodiac Signs this week
Saptahik Lucky Rashifal 18 to 24 August 2025 - फोटो : amar ujala

कर्क साप्ताहिक लकी राशिफल

कर्क राशि वालों के व्यापार में नया मोड़ आएगा। आपको नए लोगों से जुड़कर नाम कमाने का मौका मिलेगा। सामाजिक जीवन सक्रिय रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने के अवसर भी मिलेंगे।  भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ की प्राप्ति होगी। जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्यरत है उन्हें नया अवसर हाथ लग सकता है। किसी नए संस्थान में नौकरी करने का मौका मिलेगा। इस दौरान प्रेम जीवन में नए रिश्ते बनने की संभावना है। रिश्ते-नातों में मधुरता बनी रहेगी। वाहन लेने का सपना इस सप्ताह पूरा होगा। कला के क्षेत्र में भी आपका सम्मान बढ़ेगा।

 

Rajyog 2025: इन राशियों पर मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी, गुरु बनाएंगे शक्तिशाली राजयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope August 18 to 24 2025 Business Growth and Career Changes for These Zodiac Signs this week
Saptahik Lucky Rashifal 18 to 24 August 2025 - फोटो : amar ujala

सिंह साप्ताहिक लकी राशिफल

सिंह राशि वालों के अटके काम पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही करियर-कारोबार में शुभ समाचार मिलेगा। अगर आप सरकारी क्षेत्र में काम करते हैं, तो मनचाहा ट्रांसफर होगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी पर्यटक स्थल पर जाने का प्लान बनेगा। सप्ताह के मध्य में आप अपने कंपटीटर्स को कड़ी चुनौती देते हुए नजर आएंगे। परिणाम आपके पक्ष में रहने वाले हैं। प्रमोशन के लिए भी आपका चयन हो सकता है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं कम होगी और समय के साथ आप मानसिक रूप से प्रसन्न महसूस करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को सम्मान से नवाजा जा सकता है।

Weekly Love Rashifal (18-24 Auguust): शुक्र-बुध की युति इन राशियों में बढ़ाएगी प्रेम, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

Kundli Milan: शादी के पहले इस तरह मिलाएं पत्रिका, नहीं होगी समस्याएं

 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed