{"_id":"6aaa6f37ed1974f4ff03f63c","slug":"aaj-ka-mithun-rashifal-17-september-2026-today-gemini-horoscope-in-hindi-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज का राशिफल: मिथुन राशि वालों का आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा, पढ़ें 17 सितंबर का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
आज का राशिफल: मिथुन राशि वालों का आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा, पढ़ें 17 सितंबर का राशिफल
Thu, 17 Sep 2026 05:03 AM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 17 Sep 2026 05:03 AM IST
सार
आज आपके भीतर आत्मविश्वास और कुछ नया करने का उत्साह बढ़ सकता है। आपके प्रयासों में तेजी आएगी और कठिन काम को पूरा करने का साहस भी रहेगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इस राशि के लोग तेज बुद्धि, समझदार और संवाद कला में निपुण होते हैं। नई-नई चीजें सीखने की इच्छा, लोगों से जुड़ने की क्षमता और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेने की कला इन्हें खास बनाती है। ये अपने विचारों और बातों से दूसरों को प्रभावित करने में माहिर होते हैं। हालांकि, इनका अस्थिर मन इन्हें एक जगह टिकने नहीं देता, फिर भी उनकी चतुराई और समझ उन्हें लगातार आगे बढ़ने में मदद करती है। इस राशि के लिए हरे रंग की वस्तुओं का दान शुभ माना जाता है। आज का राशिफल
विज्ञापन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपके भीतर आत्मविश्वास और कुछ नया करने का उत्साह बढ़ सकता है। आपके प्रयासों में तेजी आएगी और कठिन काम को पूरा करने का साहस भी रहेगा। हालांकि, किसी को अपनी क्षमता साबित करने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारी उठाने से बचें। अत्यधिक उत्साह में लिया गया फैसला बाद में थकान या परेशानी दे सकता है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य के लिहाज से नाक, कान या गले से संबंधित कोई परेशानी उभर सकती है। मौसम या खानपान को लेकर सावधानी बरतना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। साथी के साथ संबंधों में अपनापन बढ़ेगा और बातचीत से मन प्रसन्न रहेगा। संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों को अपने काम में लाभ मिलने के संकेत हैं। नए ग्राहक या पुराने संपर्क से फायदा हो सकता है। धार्मिक आस्था के अनुसार, मां काली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।
विज्ञापन
मुख्या बिंदु:
- आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा।
- अति उत्साह से बचें।
- नाक-कान-गले का ध्यान रखें।
- प्रेम और संतान के लिए दिन शुभ है।
- उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
सितंबर में जन्मे लोगों में होती है ये 7 खूबियां, हर क्षेत्र में बनाते हैं पहचान
मिथुन राशि वालों को इस माह सेहत का रखना होगा ध्यान, पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।