{"_id":"6aaa6d7bdd98b410e40ef26d","slug":"aaj-ka-mesh-rashifal-17-september-2026-today-aries-horoscope-in-hindi-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज का राशिफल: मेष राशि वालों को व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, पढ़ें 17 सितंबर का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
आज का राशिफल: मेष राशि वालों को व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, पढ़ें 17 सितंबर का राशिफल
Thu, 17 Sep 2026 05:01 AM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 17 Sep 2026 05:01 AM IST
सार
आज आपका मन एक साथ कई चीजों में उलझा रह सकता है। भावनाएं आपको किसी फैसले की ओर जल्दी ले जा सकती हैं, लेकिन महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय जल्दबाजी से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेष राशि अग्नि तत्व की ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता वाली राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक साहसी, स्पष्टवादी और तेजी से निर्णय लेने वाले होते हैं। हालांकि कई बार जल्दबाजी और आवेग इनके लिए चुनौती भी खड़ी कर सकते हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो साहस, ऊर्जा, संघर्ष क्षमता और निर्णय शक्ति के कारक माने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन
मेष राशि
आज आपका मन एक साथ कई चीजों में उलझा रह सकता है। भावनाएं आपको किसी फैसले की ओर जल्दी ले जा सकती हैं, लेकिन महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय जल्दबाजी से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी भी विषय पर प्रतिक्रिया देने से पहले उसके सभी पहलुओं को समझने की कोशिश करें। दिल की बात सुनना जरूरी है, लेकिन व्यावहारिक सोच को नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन
प्रेम संबंधों में दिन सामान्य रहने वाला है। साथी के साथ किसी छोटी बात को लेकर मतभेद हो तो उसे बढ़ाने के बजाय बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। संतान से जुड़ा कोई विषय आपको संतुष्टि दे सकता है। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा। कोई पुराना प्रयास लाभ का रूप ले सकता है या काम में अच्छा अवसर मिल सकता है। मानसिक तनाव कम करने के लिए सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
मुख्या बिंदु:
- महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें।
- प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।
- संतान से जुड़ी चिंता कम हो सकती है।
- व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे।
- उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
सितंबर में जन्मे लोगों में होती है ये 7 खूबियां, हर क्षेत्र में बनाते हैं पहचान
सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।