ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Numerology 2023: मूलांक 9 का भविष्यफल
अंक 9,18 और 27 का जोड़ 9 है,जिसके स्वामी मंगल ग्रह हैं। यह ग्रह बहुत ही ऊर्जावान होते हैं। ऐसा जातक हमेशा आगे बढ़कर ऊंचाइयों को छुना चाहते हैं और अपनी सोच व मेहनत के बल पर सभी कठिनाइयों को पार करते हैं। ऐसे लोग हमेशा कुछ नया कर दिखाने में तत्पर रहते हैं। ऐसे लोग अपना प्यार पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं,क्योंकि ये लोग जानते हैं कि जैसे हम प्यार करते हैं सामने वाले से कैसे वैसे ही प्यार पाना हैं। अंक 9 के लिए 2023 का 7 अंक का वर्ष कार्य में बहुत संघर्ष के साथ सफलता दिखा रहा है।
Career
अंक 9 के लिए 2023 का वर्ष जिसका जोड़ 7 अंक है और स्वामी ग्रह केतु हैं। अंक 9 वाले इस वर्ष अपने कार्य में संघर्ष होने से कुछ बेचेनी सी महसूस करेंगे और जल्दबाजी से अपना काम बिगाड़ भी सकते हैं। इस वर्ष आपको बहुत कुछ नया करने का अवसर भी प्राप्त होगा, इसलिए कार्य को लेकर कोई भी निर्णय आराम से लें। जिसमें ये वर्ष 2023 आपकी पूरी मदद भी करेगा। जुलाई से पहले नया और बडा प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसमें कुछ कर दिखाने से आपका नाम और आय भी होगी। जो लोग नौकरी करते हैं,उनके लिए यह वर्ष नई नौकरी में मनचाही आय के साथ नए ऑफर लाएगा और जो लोग पहले से ही नौकरी करते हैं,उनके लिए जून से पहले प्रमोशन के अवसर प्राप्त होंगे। अगस्त के बाद अचानक बॉस से रिश्ते में कुछ खटास हो सकती है,जिसका कारण आपके साथ काम कर रहे लोग आपकी पीठ पीछे चल रही राजनीति भी कर सकते हैं,इसलिए कोई भी काम आराम से करें।
Finance
अंक 9 के लिए यह वर्ष 2023 धन के लेकर बेहतर ही रहेगा,लेकिन किसी की बातों में आकर किसी के साथ धन के लेन-देन की बात न करें, नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। इस साल आपका धन आपके घूमने और वाहन पर भी खर्च होगा इसलिए ध्यान रखें। अगर आपको किसी से अपना पैसा लेना है, तो सितंबर के बाद का समय बेहतर रहेगा। जो लोग शेयर मार्किट में रुचि रखते हैं, उनके लिए यह वर्ष सफलता लेकर आ रहा हैं। जमीन में निवेश के लिए भी सितंबर तक का समय ही बेहतर रहेगा। इस वर्ष में कहीं से पुराना आने वाला निवेश या पिता से मिलने वाली सम्पत्ति से भी आपको फायदा होगा।
Relationship
अंक 9 के लिए यह 2023 का वर्ष बेहतर रहेगा क्योंकि आप वैसे ही अपने परिवार के लिए हमेशा कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। आप जिससे प्रेम करते हैं उनके साथ आपका समय रोमानी जाएगा और आप उनके साथ कहीं दूर कुछ दिन के लिए बाहर बिताने भी जाएंगे,जिससे आपका रिश्ता और भी मधुर होगा। अगर आप अकेले हैं तो आपको किसी पार्टी,एजुकेशन या अपने कार्य स्थल पर मनचाहा साथी मिलेगा। वैवाहिक लोगों के लिए यह वर्ष जीवनसाथी को समझने के साथ संबंधों को मधुर बनाने आ रहा है। इस वर्ष में आप अपने साथी के कार्य में भी हाथ बंटाएंगे और भावनात्मक उनका साथ भी देंगे।
Health
अंक 9 के लिए यह वर्ष 2023 सेहत के हिसाब से अपने ऊपर ध्यान से चलने का होगा और आपको अपने गुस्से और खाने-पीने के साथ मौसम का भी ध्यान रखना होगा,क्योंकि इस वर्ष एक बार सेहत बिगड़ी तो परेशानी बढ़ जाएगी। अगर आपके सिर या खून से जुड़ी कोई परेशानी हो तो आपको बहुत ही सावधानी रखनी होगी,अगर ऐसी कोई समस्या हैं तो समय रहते इलाज करवा लें। आपके अपने ही अधिक क्रोध की वजह से आपका ब्लड़-प्रेशर बढ़ जाएगा और तबियत खराब हो सकती है। वर्ष के अंत में अचानक मानसिक तनाव के कारण कमजोरी और अकेलापन महसूस होगा।