बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2019: मूलांक 8

अंक शास्त्र पर आधारित 2019 राशिफल के मुताबिक़ मूलांक 8 के जातकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपकी सफलता की राह में कई बाधाएँ आएँगी। इन विषम परिस्थितियों के कारण आप तनाव में भी आ सकते हैं। ये चुनौतियाँ पूर्व में किए गए कार्यों के कारण उत्पन्न होंगी। चीज़ें आपके अनुरूप नहीं होंगी। हर एक क़दम पर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए किसी भी नतीजे पर पहुँचने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। आपके कार्य समय पर पूरा नहीं होंगे और निजी जीवन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। यदि आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई में भी दिक़्क़तें आएँगी और एकाग्रता की कमी रहेगी। घरेलू मामलों में अधिक सतर्कता की ज़रूरत पड़ेगी। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी विवाद होने की संभावना है। अपने पार्टनर पर बेवजह शक-संदेह करने से बचें। आपके रचनात्मक कार्यों में भी बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य के मामले में भी आपको सतर्क रहने की दरकार है। ग़लत जीवनशैली के कारण सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। जैसा कि साल 2019 काफ़ी चुनौतियों से भरा है, लेकिन आपको आशावादी सोच रखने की ज़रूरत होगी, क्योंकि ज़िन्दगी में अच्छी और बुरी चीज़ें होती हैं। सभी समस्याओं को एक किनारे रखकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रीत करें। सकारात्मक रुख़ और साहस के साथ आगे बढ़ें। सभी पेशेवर और निजी समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन

Recommended

Aaj Ka Rashifal: मेष और सिंह राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत

23 Aug 2026
23 Aug 2026
23 Aug 2026
22 Aug 2026
22 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
22 Aug 2026
22 Aug 2026
22 Aug 2026
21 Aug 2026
21 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed