'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- अव्यय, जिसका अर्थ है- जिसमें विकार न हो, अक्षय। प्रस्तुत है जगदीश व्योम की कविता- हे चिर नतून!
कण कण तृण तृण में
चिर निवसित
हे! रजत किरन के अनुयायी
सुकुमार प्रकृति के उदघोषक
जीवंत तुम्हारी कवितायी
फूलों के मिस शत वार नमन
स्वीकारों संसृति के सावन
हे चिर अव्यय!
हे चिर नतून!!
बौछारें धारें जब आतीं
लगता है तुम नभ से उतरे
चाँदनी नहीं है पत्तों पर
चहुँ ओर तम्हीं तो हो बिखरे
तारापथ के अनुगामी का
कर रही धरा है मूक नमन
हे चिर अव्यय!
हे चिर नतून!!
सुकुमार वदन' सुकुमार नयन
कौसानी की सुकुमार धूप
पूरा युग जिसमें संदिशर्त
ऐसे किव के तुम मूतर्रूप
हैं व्योम पवन अब खड़े लिये
कर में अभिनन्दन पत्र नमन
हे चिर अव्यय!
हे चिर नतून!!
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।
लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से
https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o
कमेंट
कमेंट X