बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2019: मूलांक 6

अंक ज्योतिष के अनुसार सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। वैसे तो स्थितियाँ धीरे-धीरे बदलेंगी, लेकिन भाग्य आपके साथ रहेगा इसलिए घबराने की ज़रूरत नहीं है। इस साल आप बुरे और अच्छे दोनों तरह के अनुभव करेंगे। इस दौरान आपको कई सुनहरे मौक़े मिलेंगे, लेकिन इन मौक़ों का फ़ायदा उठाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ-साथ आपको स्मार्ट तरीक़े से काम भी करना होगा। सेहत पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। साथ ही माता जी की सेहत का पूरा ख़्याल रखें। माता जी की सेहत को नज़रअंदाज़ करना उचित नहीं होगा। कुछ परेशानियों के कारण आप तनाव में आ सकते हैं जिसके कारण काम में आपका मन लगेगा और एकाग्रता की कमी रहेगी, हालाँकि अपने आशावादी सोच के कारण आप सफलता के पथ पर अग्रसर रहेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए आपसी समझ बेहद ज़रूरी है और सफल वैवाहिक जीवन का यही राज़ भी है। साथ ही रिश्तों में किसी बात को छिपाएँ नहीं। जहाँ तक प्रेम-संबंधों का सवाल है तो साल 2019 इसके लिए कुछ ख़ास अच्छा नहीं है। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। एक-दूसरे पर आरोप लगाने से बचें, नहीं तो आपके रिश्ते हमेशा के लिए ख़राब हो सकते हैं। सकारात्मक परिणाम के लिए सकारात्मक रुख़ अपनाएँ। साथ ही चीज़ों की बेहतरी के लिए आप अंक ज्योतिष के आधार पर नाम में सुधार भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

Recommended

Aaj Ka Rashifal: मेष और सिंह राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत

23 Aug 2026
23 Aug 2026
23 Aug 2026
22 Aug 2026
22 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
22 Aug 2026
22 Aug 2026
22 Aug 2026
21 Aug 2026
21 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed