आज गणेश चतुर्थी है आज से सितम्बर महीने के दूसरे सप्ताह की शुरूआत हो रही है। विघ्नहर्ता गणेश किस राशि के लिए सुख और मंगल लेकर आए हैं और किस राशि के व्यक्ति गणेश की आराधना से ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दूर कर सकते हैं।
मेष:आपकी प्रतिष्ठा, लोकप्रियता और समृद्धि में वृद्धि होगी। नए रिश्ते की शुरूआत हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहने की संभावना है। वाहनसुख मिल सकता है। विचारों में उग्रता और आधिपत्य की भावना में बढ़ेगी अत: आपको समाधानकारी रवैया अपनाना पड़ेगा।
व्यापारियों को लाभ होने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में आप आध्यात्मिकता की तरफ मुड़ेंगे। अचानक धन लाभ होगा। शत्रुओं से सावधान रहें। नए कार्यों की शुरूआत करने के लिए सप्ताह अनुकूल नहीं है। पूरे सप्ताह में काम के बोझ तले दबे रहने से सप्ताह के अंत में शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा।
धार्मिक यात्रा से आपको मानसिक शांति और नवचेतना मिलेगी। परिवार के साथ सामान्य संबंध बने रहेंगे।
वृषभ:सप्ताह की शुरूआत में आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। समय पर काम पूरा करने की कोशिश करेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। गणेश चतुर्थी के दिन गणेशजी को चूरमे के लड्डु का प्रसाद चढ़ाएं, श्रद्धापूर्वक ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जप करें। परिवार के साथ रमणीय स्थल पर बाहर घूमने या देवस्थान के दर्शन के लिए जाएंगे।
व्यवसाय में लाभ मिलेगा। साझेदारी के कारोबार में उन्नति होगी। विदेश से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सप्ताह के अंत में प्रयास के अनुरूप सफलता नहीं मिलने से निराशा होगी। अधिक भागदौड़ के कारण बीमार हो सकते हैं।
मिथुन:थोड़ी शारीरिक अस्वस्थता के साथ धीरे-धीरे सप्ताह की शुरूआत होगी। कार्य सिद्धि और यश की प्राप्ति होगी। सफलता के कारण घर में आपका मान भी बढ़ेगा और शांति एवं आनंद की अनुभूति होगी। गणेश चतुर्थी के दिन विघ्नहर्ता की पूजा- अर्चना करने से किसी भी कार्य में अवरोध टाल सकते हो।
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सितम्बर महीनाव्यापार धंधे भी फले फुले रहने से आप मानसिक हलकापन महसूस करेंगे। नौकरी में बेशक बहुत अच्छी प्रगति करेंगे। निःस्वार्थ भाव से सेवाकार्यों में योगदान देगें। अन्य लोगों के साथ बातचीत में गुस्से पे काबू रखें। फिजूलखर्च से दूर रहें। घर में नए सदस्य के आगमन की संभावना है। सप्ताह के अंत में आप कामकाज या नौकरी की व्यस्तता से विराम लेकर मनोरंजन को प्रधानता देंगे।
कर्क:सप्ताह के प्रारंभ में स्वास्थ्य। नया कार्य शुरू करने के लिए फिलहाल रुके और इंतजार करने की नीति अपनाएं। यात्रा में मुसीबत होगी। सप्ताह के मध्य में भविष्य की आर्थिक योजना का मार्ग खुलेगा। आप मन लगा के कार्य करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।
किसी के संग विवाद में न पड़ें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। परिवार में सुलह शांति बनी रहेगी। तन- मन में चेतना और स्फुर्ति का अनुभव करेंगे। आपके अधूरे कार्य पूरे होने से आत्मसंतोष का अनुभव होगा। नौकरी में साथियों का सहयोग मिलेगा और उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी।
सप्ताह के अंत में आप परिवार और संतानों के साथ बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। प्रतिस्पर्धी आपके सामने सफल नहीं हो सकते हैं।
सिंह:सप्ताह की शुरूआत में आप वाणी के माधुर्य से सरलता से अपने कार्य करवा सकते हैं। हर एक कार्य विलंब से किन्तु योजना के साथ पूरे होंगे। कार्यों में सफलता मिलने से और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आप प्रसन्न होंगे। भाई- बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
गणेश जी के भी हुए हैं कई अवतार नहीं जानते होंगे आपसप्ताह के मध्य में स्त्री वर्ग और जलक्षेत्र के आसपास लापरवाही से बचें। नकारात्मक विचार मन पर हावी हो जाएंगे। संपत्ति के कागजातों पर हस्ताक्षर करने में सावधानी रखें। तबीयत बिगड़ेगी। सप्ताह के अंत में संतानों की प्रगति के समाचार मिलेंगे।
लेखन, साहित्य के क्षेत्र में कुछ नया सृजन करने की आपको प्रेरणा मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गुस्से पर काबू रखें। मन की एकाग्रता बनी रहेगी।
कन्या:सप्ताह की शुरूआत में वाणी की मिठास आपकी सफलता में महत्वपूर्ण रहेगी। गणेश चतुर्थी के दिन विघ्नहर्ता देव की आराधना करके आप विशेष फल पा सकते हैं। भगवान गणपति का मंत्र "ॐ गं गणपतये नमः” का हर मंगलवार को 51 अथवा 108 बार जाप करने से सब प्रकार के विघ्न दूर होते हैं।
सप्ताह के मध्य में आप परिवार के साथ बहुत अच्छी तरह से समय बिता सकेंगे। प्रवास की संभावना भी टाल नहीं सकते। सप्ताह के अंत में आपका तन-मन स्वस्थ रहेगा। आपकी आध्यात्मिक वृत्ति बढ़ने से रोज के कार्य छोड़कर आप सत्संग या देवदर्शन में हिस्सा लेंगे। खास करके स्वास्थ्य की विशेष सावधानी रखनी पड़ेगी क्योंकि ऋतुगत रोगों के शिकार बनने की संभावना है।
तुला:सप्ताह के प्रारंभ में आपको हर बात पर सावधानीपूर्ण कदम बढाने है। आपकी वाणी करियर या पारिवारिक संबंधों पर विपरित असर न करे उसका ध्यान रखना पड़ेगा। घूमने- फिरने के पीछे खर्च होने की संभावना है। 9 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणपति का मंत्र "ॐ गं गणपतये नमः” का हर मंगलवार को 51 अथवा 108 बार जाप करने से सब प्रकार के विघ्न दूर होते हैं।
सप्ताह के मध्य में आपकी रचनात्मकता निखर उठेगी उससे आपको अच्छा आर्थिक लाभ भी होगा। सप्ताह के अंत में आपके दिमाग पर विचारों की उलझन से अस्थिर रहेगा इसलिए हो तो महत्व के निर्णय लेने का टालें। आप मन की शांति के लिए आध्यात्मिकता और योग, ध्यान का सहारा ले सकते हैं।
वृश्चिक:सप्ताह के आरंभ में नौकरी धंधे और व्यवासय के क्षेत्र में आपको लाभ ही लाभ है। इसके साथ मित्रों, सगे-संबंधियों और बुजुर्गों की ओर से भी लाभ प्राप्ति के संकेत है। सामाजिक प्रसंग, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाने का होगा। आमदनी के स्त्रोत बढ़ेंगे। अपरिणीतों को अब जीवनसाथी मिल जाएगा। परिणीत लोग दांपत्य जीवन का भरपूर आनंद मनाएंगे।
सप्ताह के दूसरे दौर में आप आनंद, प्रमोद और मनोरंजन के पीछे पैसे खर्च करेंगे। असंयमित वाणी या व्यवहार झगड़े का कारण बन सकते हैं। इसलिए स्थिति और संयोग देखकर ही बोलना। कुटुंबजनों और रिश्तेवालों के साथ अनबन हो सकती है। सप्ताह के अंत में आप तन और मन से खुश और प्रफुल्लित रहेंगे। उत्तम भोजन प्रवास या मिलन- मुलाकात के प्रसंग बनेंगे।
धनु:व्यावसायिक क्षेत्र में लाभदायी शुरूआत के साथ यह सप्ताह लंबे समय का निवेश, आमदनी को बढ़ाने के अन्य स्रोत, नौकरी में प्रगति और व्यापार के विस्तार के लिए शुभ दौर है। आपकी परोपकार की भावना अच्छी रहेगी। जरूरतमंद को मदद करने में आप खर्च करेंगे और उससे आपको बहुत आनंद मिलेगा। नौकरी व्यवसाय में वृद्धि और मान-सम्मान प्राप्त होगा।
गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा। सप्ताह के मध्य का दौर आपके लिए लाभदायी रहेगा। आय के स्रोत भी बढ़ेंगे जिससे आप आर्थिक मामलों के तनावमुक्त हो जाएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों और बुजुर्गों की मेहरबानी रहेगी। सप्ताह का अंतिम दौर आपके लिए थोड़ा कष्टदायक रहेगा। खास करके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है।
मकर:सप्ताह की शुरूआत का समय प्रतिकूलताओं और अनुकूलताओं से मिश्रित रहेगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में आप नवीनता अपनाएंगे। गणेश चतुर्थी के दिन विघ्नहर्ता गणेशजी की पूजा- अर्चना करें। गणेशजी का मंत्र "ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करें। अनावश्यक धन व्यय से बचें। राजकीय अवरोध आपकी प्रगति रोक सकते हैं।
प्रतिस्पर्धी के साथ वाद-विवाद टालें, अन्यथा विरोधी कृत्यों में उनको सफलता मिल जाएगी। सप्ताह के मध्य में ग्रहों का साथ मिलने से परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। सप्ताह के अंतिम चरण में आप अनेक लाभ पाएंगे। व्यापार- धंधे में लाभदायी समय है। पत्नी, पुत्र से लाभ होगा। नई वस्तुओं और खास करके गृहसजावट, मनोरंजन या विलासितापूर्ण जीवन शैली से जुड़ी चीजों की खरीददारी पर खर्च होगा।
कुंभ:सप्ताह की शुरूआत में किसी ना किसी बात में नकारात्मक विचारों से आपका मन घिरा रहेगा। मानसिक उद्वेग और गुस्से की भावना का अनुभव करेंगे। अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए खर्च में सावधानी बरतें। आपकी वाणी और व्यवहार का गलत प्रयोग न करें।
वाहन चलाते वक्त और चलने में खास ध्यान रखें क्योंकि अस्थिभंग या गंभीर दुर्घटना की संभावना है। सप्ताह के दूसरे चरण में आप थकान और आलस का अनुभव करेंगे। काम करने का उत्साह नहीं रहेगा। सप्ताह के अंत में आपके हर काम बिना अवरोध से पूरे होने लगेंगे। नौकरी व्यवसाय के स्थल पर भी परिस्थिति अनुकूल होती जाएगी। बुजुर्गों और उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से आप किसी भी प्रकार के बोझ से मुक्त होंगे।
मीन:सप्ताह की शुरूआत में आपको सुखद अनुभव होगा। व्यापारियों को धंधे में विस्तार, भागीदारी की योजनाओं के लिए और नौकरीपेशा को योग्य मौका हो तो नौकरी बदलने के लिए श्रेष्ठ समय है। विजातीय पात्रों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
मित्रों- स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगी। सार्वजनिकजीवन में प्रसिद्धि मिलेगी। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणपति के मंत्र "ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करने से सब प्रकार के विघ्न दूर होंगे।
कार्य में सिद्धि, विद्या प्राप्ति, पुत्र प्राप्ति, लक्ष्मी प्राप्ति औऱ मोक्ष की इच्छा रस मंत्र से फलीभूत होगी। सप्ताह के दूसरे चरण में परिवार के किसी सदस्य की बीमारी के पीछे खर्च होगा। प्रतिस्पर्धी उनकी चाल में सफल होंगे। इसलिए पूरी सतर्कता रखें।