बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

इस हफ्ते सिंह राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क

यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से सुखद रहेगा। पारिवारिक मामलों में वृष राशि वालों का खर्च बढ़ सकता है। मित्रों एवं शुभ चिंतकों से संमंजस्य बनाकर रखें तुला राशि वाले, जरूरत के अनुरूप इनसे सहयोग मिलेगा। अन्य राशियों के लिए सितारे कहते हैं।

मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)योजना बनाने में समय नष्ट न करें। यह समय कार्य पर ध्यान देने का है। मेहनत और लगन से प्रयास करने पर अपने उद्देश्य को पूरा करने में सफल होंगे। जीवनसाथी से तालमेल बनाकर रखें फायदे में रहेंगे।  

वृष (22 अप्रैल -20 मई)आपकी आत्मिक शक्ति बढ़ेगी और लोगों को पहचानने में सफल होंगे। किसी संस्था अथवा व्यक्ति से संबंध बन सकता है। पारिवारिक मामलों को लेकर आपका खर्च बढ़ सकता है।

मिथुन (21 मई -20 जून)सफलता का आधार परिश्रम है। हाथ पर हाथ रखकर न बैंठें। साहस और आत्मबल बढ़ेगा। विरोधियों के इरादे समझेंगे और उन्हें मात दे पाएंगे। भविष्य के आपका नजरिया साफ होगा।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई)यह हफ्ता आपके लिए लाभकारी है। धन लाभ में वृद्घि होगी। कार्य क्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्थायी संपत्ति में वृद्घि के लिए किया गया प्रयास सफल होगा।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)समाज में आपका कद बढ़ेगा। आर्थिक उन्नति के लिए किया जाने वाला प्रयास सफल होगा। सलाह है कि नई योजना पर काम शुरू करने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। अनुभवी व्यक्ति का सहयोग लाभप्रद होगा।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)यह हफ्ता आपके लिए अनुकूल है। विरोधी भी आपके पक्ष में होंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। अधिकारीगण कार्य कुशलता की तारीफ करेंगे।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)अपने प्रयास में सफल होंगे। व्यवहारिक बनेंगे। मित्रों एवं शुभचिंतकों से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोग अपनी बातों से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)पिछले हफ्ते की तरह प्रगति की ओर बढ़ने की कोशिश में लगे रहेंगे। सामाजिक कार्यों में सहभागी बनेंगे। लोगों की सहायता के लिए आगे आएंगे। कार्य से समय निकालकर मनोविनोद का आनंद उठाएंगे।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)अधिक भावुक बनने से परेशानी होगी। व्यवहारिकता से काम लीजिए आपके लिए लाभप्रद रहेगा। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। आजीविका की दृष्टि से सप्ताह सुखद रहेगा।   

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)किसी नये विषय को लेकर आप उत्साहित रहेंगे। घर की मरम्मत का काम करवा सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन संबंधी विषयों को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद होगा। काम के बीच समय निकालकर मनोविनोद करना चाहेंगे। यात्रा का योग बन रहा है कहीं सफर पर जा सकते हैं। जरूरतमंदों की सहायता करें।

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)रिश्तों को मजबूत बनाने पर ध्यान देंगे। मित्रों एवं परिजनों से संबंध प्रगाढ़ होगा। सप्ताह कुल मिलाकर आपके अनुकूल है। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक चिंता में कमी आएगी।
विज्ञापन

Recommended

2027 तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे शनि, करियर-शादी से लेकर धन लाभ तक मिलेंगे अच्छे परिणाम

30 Aug 2026
30 Aug 2026
30 Aug 2026
30 Aug 2026
29 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
29 Aug 2026
28 Aug 2026
30 Aug 2026
27 Aug 2026
30 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed