फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   switzerland-aarau-rave-party-shooting-one-killed-five-injured

स्विट्जरलैंड: रेव पार्टी के दौरान गोलीबारी से मचा हड़कंप, एक की मौत; पांच घायल, कुछ की हालत गंभीर

Sun, 30 Aug 2026 12:32 PM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, जिनेवा
पीटीआई, जिनेवा Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 30 Aug 2026 12:32 PM IST
सार

स्विट्जरलैंड के आरगाउ कैंटन में आयोजित एक रेव कार्यक्रम के दौरान अचानक हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना कैंटन की राजधानी आराउ में हुई, जो ज्यूरिख से करीब 46 किलोमीटर दूर है।

विज्ञापन
switzerland-aarau-rave-party-shooting-one-killed-five-injured
स्विट्जरलैंड में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

स्विट्जरलैंड के उत्तरी आरगाउ कैंटन में एक रेव पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस और मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


कैंटन पुलिस ने एक्स पर बताया कि कैंटन की राजधानी आराउ में आयोजित कार्यक्रम में गोलीबारी के दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई और पांच लोग घायल हुए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। आराउ ज्यूरिख से 46 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।
विज्ञापन


गोलीबारी के कारणों का नहीं चल सका पता
स्विस सार्वजनिक प्रसारक एसआरएफ ने बताया कि यह कार्यक्रम रेव पार्टी था। घटना के बाद पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की गई है। आरगाउ कैंटन पुलिस ने एक बयान में कहा, "अज्ञात हमलावर की तलाश जारी है।" पुलिस के अनुसार, हमले के संभावित मकसद और घटना की सटीक परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां हुई गोलीबारी की घटना?
पुलिस ने स्विस मीडिया को बताया कि गोलीबारी आराउ के शाकेन इलाके में घुड़दौड़ के मैदान के पास हुई। यह स्थान ज्यूरिख से करीब 46 किलोमीटर पश्चिम में है। इलाके में रविवार तड़के तक रेव पार्टी आयोजित की जानी थी। घटना के बाद घुड़दौड़ के मैदान, शहर के स्विमिंग पूल और खेल मैदान के आसपास के इलाके को घेराबंदी में ले लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, एहतियात के तौर पर आराउ के बाहर भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed