बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

इस हफ्ते मकर राशि वालों का व्यय बढ़ेगा

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

सितारों की स्थिति का आंकलन करने से ज्ञात होता है कि यह हफ्ता मेष राशि वालों की लाईफ में कुछ बदलाव ला सकता है। मकर राशि वालों का व्यय बढ़ सकता है। मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र एवं वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा। अन्य राशियों के लिए सितारे कहते हैं।

मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। खरीदारी की योजना बन सकती है। लाईफ में कुछ बदलाव लाने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा भी संभव है।

वृष (22 अप्रैल - 20 मई)मन में उहापोह की स्थिति बनी रहेगी। अतीत की कड़वी यादें आपको नियंत्रित कर सकती हैं। सुरक्षा और आजादी की इच्छा के बीच फंसे रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई अधूरा कार्य पूरा हो सकता है।

मिथुन (21 मई -20 जून)पिछले हफ्ते की समस्या अभी भी बनी रह सकती है। लेकिन प्रयास करते रहें, भविष्य में लाभ मिलेगा। नए गठबंधन हो सकते हैं। नए संबंधों से लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र एवं वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई)यह हफ्ता मिश्रित फलदायक रहेगा। मन को शांत रखकर निर्णय लें। मिलजुल कर काम करना आपके हित में होगा। अपने विचार किसी पर थोपें नहीं। कार्य क्षेत्र में नई समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)व्यवहार में नम्रता और प्रेम रहेगा। आगे बढ़कर लोगों की सहायता करेंगे। आपका आकर्षण बढ़ेगा। कोई एक रिश्ता महत्वपूर्ण बन सकता है। अनुभवों से ज्ञान बढ़ेगा। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)भावुकता में वृद्घि होगी। निकट सगे-संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। दूसरों की सहायता करेंगे। अनावश्यक सोच विचार से बचें, जीवन के हर पल का अनंद लें। संतान की ओर से कुछ चिंता हो सकती है।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रगति के कार्य में तेजी से आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। जिम्मेदारियों में वृद्घि होगी। घरेलू मुद्दों को लेकर परेशानी हो सकती है। अधिकारियों से मेल-जोल बनाए रखें।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)कार्यक्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य नरम रहेगा। लंबे समय से चला आ रहा कोई संबंध कष्ट दे सकता है। भाग्य साथ देगा जिससे समय पर आपके कार्य पूरे होंगे।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर) स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। सकारात्मक सोच से भरपूर रहेंगे। नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत का सही समय है। यात्रा का भी योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में वाणी पर नियंत्रण रखना आपके हित में रहेगा।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। अधूरे कार्यों को पूरा करने की कोशिश में जुटे रहेंगे, नया काम भी शुरू कर सकते हैं। अपने लिए भी समय निकालें अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित होगा। व्यय बढ़ेगा, खर्च पर कंट्रोल रखें। जोखिम से बचें।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)भाग्य मेहरबान रहेगा। जो भी करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। विरोधियों से सावधान रहें। अतिआत्मविश्वास हानिकारक हो सकता है, संयम से काम लें। कार्य क्षेत्र में सजग रहें।

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)विरोध के बावजूद आप अपना काम आराम से कर लेंगे। अपनी क्षमताओं का सही इस्तेमाल करें, तो कई लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा। लंबित योजनाओं को शुरू करने के लिए सही समय है।

विज्ञापन

Recommended

सूर्य-केतु युति 2026: 17 सितंबर तक इन राशि वालों का समय रहेगा गोल्डन, करियर-धन में मिलेगा बड़ा लाभ

07 Sep 2026
07 Sep 2026
07 Sep 2026
07 Sep 2026
07 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
07 Sep 2026
07 Sep 2026
05 Sep 2026
05 Sep 2026
04 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed