{"_id":"6a9e3a76d812c5118609b06a","slug":"bigg-boss-first-day-contestant-frustrated-from-mahi-vij-bossy-nature-while-isha-rikhi-gets-emotional-2026-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 20: माही विज के बॉसी नेचर से परेशान हुए कंटेस्टेंट, भावुक हुईं ईशा रिखी; जानें पहले दिन क्या रहा खास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 20: माही विज के बॉसी नेचर से परेशान हुए कंटेस्टेंट, भावुक हुईं ईशा रिखी; जानें पहले दिन क्या रहा खास
Mon, 07 Sep 2026 09:46 AM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:46 AM IST
सार
Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का सफर रविवार से शुरू हो चुका है। अब शो से सामने आए प्रोमो में शुरुआत से ही घर में हंगामा देखने को मिल रहा है। जानिए पहले दिन क्या कुछ होगा खास।
विज्ञापन
बिग बॉस 20
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को शो 'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर हुआ और एक के बाद एक कंटस्टेंट की एंट्री देखने को मिली। इनमें माही विज, ईशा रिखी, मैरी कॉम जैसे सितारे नजर आए। अब सामने आए नए एपिसोड के प्रोमो में ही हंगामा देखने को मिल रहा है।
माही विज से परेशान हुए कंटेस्टेंट
‘बिग बॉस 20’ के घर को अभी ठीक से बसने का मौका भी नहीं मिला है, लेकिन एक्ट्रेस माही विज पहले ही घर में होने वाली पहली तकरार के बीच आ गई हैं। सोमवार के एपिसोड का प्रीव्यू ग्रैंड प्रीमियर के दौरान दिखाया गया, जिसमें कंटेस्टेंट्स माही के घर के कामों को लेकर दिए जा रहे ऑर्डर से परेशान नजर आए।
पहली छोटी-सी तकरार तब होती है, जब महि विज टीवी एक्टर अमन गांधी से अपना सामान उठाने में मदद करने के लिए कहती हैं। अमन कहते हैं कि वह खुशी से उनकी मदद करेंगे, लेकिन इसके लिए माही से ‘प्लीज’ बोलने को कहते हैं।
विज्ञापन
इसी दौरान ‘पंचायत’ एक्टर आसिफ खान बिना कुछ कहे माही की मदद करने लगते हैं। इस पर माही, ‘प्लीज’ शब्द को लेकर अमन की बात पर मजाक करती हैं। इसके बाद वह गुस्से में वहां से चली जाती हैं और कहती हैं, 'प्लीज बोलूं मैं तेरेको, भक।'

माही विज
- फोटो : @jiohotstar
कंटेस्टेंट्स को माही से आई ऑफ वाइब्स
लेकिन यह तो सिर्फ शुरुआत है। बाद में माही विज और ईशा रिखी के बीच किचन में चाय को लेकर पहली बार थोड़ी खींचा तानी देखने को मिलती है। माही, ईशा से पूछती हैं कि क्या उन्हें अच्छी और कड़क चाय बनानी आती है। इसके बाद वह उनसे कहती हैं कि 'तुम लड़कियों' को तो चाय बनानी आनी ही चाहिए। इस पर ईशा तुरंत जवाब देती हैं और माही से पूछती हैं कि 'फिर आप क्या हैं?'
माही भी तुरंत पलटकर कहती हैं, 'ऐ शानी मत बन चल।'
इसके बाद जब टीवी एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर अरिश्फा खान माही के भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिलती है। माही, अरिश्फा को चाय बनाने के लिए गाइड करती नजर आती हैं, तो अरिश्फा परेशान होकर कहती हैं कि, 'मैंने बताया तो था कि मुझे चाय बनानी नहीं आती। इसके बाद अरिश्फा, अमन गांधी से कहती हैं कि माही थोड़ी ऑफ वाइब्स दे रही हैं। इस बात पर अमन भी इस बात पर सहमती जताते हैं।

जय भानुशाली और माही विज
- फोटो : एक्स
जय भानुशाली से अलगाव पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
वहीं प्रीमियर के दौरान जब उनसे जय भानुशाली से अलग होने की बात पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसपर बात करने से मना कर दिया और कहा, 'मुझे हमारे अलगाव पर बात नहीं करनी। ये काफी पर्सनल है और मैं इसे पर्सनल ही रखना चाहती हूं। मैं इसके बारे में कभी चर्चा नहीं करना चाहूंगी।'

सलमान खान-ईशा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
भावुक हुईं ईशा रिखी
प्रीमियर में ईशा रिखी अपने सफर पर बात करते भावुक होती हुईं नजर आईं। वे हाल ही में रैपर बादशाह से तलाक के बाद से काफी चर्चा में हैं। जब ईशा अपने सफर पर बात करते हुए इमोशनल हुईं तो सलमान ने कहा, 'सबके ब्रेक अप होते हैं। तुम किसके सामने खड़ी हो'? सलमान ने अपनी तरफ इशारा किया।
सलमान खान ने ईशा से आगे कहा, 'हमारे पर्सनल मसले पर्सनल ही रहने चाहिए। किसी को जानने की जरूरत नहीं है। मूव ऑन ईशा, क्योंकि अगली पार्टी मूव ऑन कर चुकी है। आप भी प्रेसेंट पर फोकस करो।'

मैरी कॉम पहुंचीं बिग बॉस 20
- फोटो : वीडियो ग्रैब
प्रियंका का मैरी कॉम के लिए खास मैसेज
रियलिटी शो बिग बॉस के 20वें सीजन में भारत की मशहूर बॉक्सर और ओलंपिक मेडलिस्ट मैरी कॉम भी नजर आने वाली हैं। इस पर एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा ने एक खास मैसेज भेजा और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बिग बॉस 20 में कौन-कौन पहुंचा?
- फोटो : वीडियो ग्रैब
कहां देख सकते हैं बिग बॉस 20?
ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: मनोज तिवारी से केआरके तक, जब घर में भिड़ गए कंटेस्टेंट्स, इन 6 झगड़ों ने मचाया था सबसे ज्यादा बवाल
- सलमान खान 'बिग बॉस' के 20वें सीजन के होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं।
- शो रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स पर देखा जा सकता है।
- इसमें माही विज, अर्शिफा खान, ईशा रिखी, रिया अहीर, काजी तौकीर और कनिका मान नजर आ सकते हैं।