{"_id":"6a9e339bd6ed893e3607ec74","slug":"weather-update-rain-likely-in-delhi-today-heavy-showers-for-several-states-heatwave-in-others-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weater Update: दिल्ली में आज भी बारिश के आसार; किन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, कहां सताएगी गर्मी?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weater Update: दिल्ली में आज भी बारिश के आसार; किन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, कहां सताएगी गर्मी?
Mon, 07 Sep 2026 09:16 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:16 AM IST
सार
दिल्ली में सोमवार को एक बार फिर बारिश के आसार हैं और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में आज इस सप्ताह की सबसे ज्यादा बारिश हो सकती है, जबकि मंगलवार से बारिश कम होगी। दूसरी ओर, उत्तर, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। आखिर आपके राज्य में बारिश होगी या गर्मी और उमस परेशान करेगी?
विज्ञापन
मानसून ने बदला मौसम का मिजाज
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में सोमवार को एक बार फिर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में आज कई जगह हल्की बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में मध्यम बारिश भी हो सकती है। सुबह और दोपहर से पहले गरज के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है। दोपहर से शाम के बीच फिर हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को हुई बारिश से उमस से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव ने परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार इस सप्ताह दिल्ली में बारिश के लिहाज से सबसे सक्रिय दिन रहेगा। इसके बाद मंगलवार से बारिश की गतिविधियां घटेंगी और मौसम धीरे-धीरे सूखा होने लगेगा।
दिल्ली के मौसम पर उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से और उससे लगे इलाकों में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर बना हुआ है। यही वजह है कि राजधानी और आसपास के इलाकों में बादल और बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पिछले 24 घंटे में सफदरजंग में 29.8 मिलीमीटर, पालम में 35.6 मिलीमीटर और आईजीएनयू विश्वविद्यालय क्षेत्र में सबसे ज्यादा 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद गीता कॉलोनी और अकबर रोड जैसे इलाकों में पानी जमा हुआ। गुरुग्राम के कई प्रमुख रास्तों पर भी जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को सद्भावना पार्क और आसपास की सड़कों का औचक निरीक्षण कर स्थानीय हालात का जायजा लिया।

क्या दिल्ली में कल से मौसम साफ होने लगेगा?
8 सितंबर से दिल्ली में बारिश की गतिविधि कम होने का अनुमान है। मंगलवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है और अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 9 और 10 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 11 और 12 सितंबर को भी आसमान में बादल रह सकते हैं, लेकिन बारिश का अनुमान नहीं है। इन दोनों दिनों में दिन का तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। यानी दिल्ली वालों को सोमवार की बारिश के बाद धीरे-धीरे राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन बादल और उमस पूरी तरह खत्म नहीं होगी।
विज्ञापन