बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

इस हफ्ते सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे वृश्चिक राशि वाले

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क

तुला राशि वालों के लिए यह हफ्ता सुखद रहेगा। कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि वाले सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। सिंह राशि वाले नौकरी में बदलाव की सोच सकते हैं। मिथुन राशि वाले उत्साहित रहेंगे और इनकी कार्य क्षमता बढ़ेगी। अन्य राशि वाले भी देखें कि उनके लिए यह हफ्ता कैसा रहने वाला है।

मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)लोगों से मिलने-जुलने का मौका निकालिए अन्यथा खुद को सभी से अलग-थलग महसूस करेंगे। किसी काम में आप व्यस्त रह सकते हैं। कार्य में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

वृष (22 अप्रैल -20 मई) भुलावे से निकलें और प्रगति की ओर बढ़ें। किसी चीज को स्थायी मानकर निश्चिंत हो जाना नुकसानदेय होगा। जीवन में रोमांस के पल मिलेंगे। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा।

मिथुन (21 मई -20 जून)उत्साह में वृद्घि होगी और आपकी कार्य क्षमता बढ़ेगी। भविष्य के लिए कुछ योजना बनाएंगे। समान विचार वाले लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। अनजान लोगों पर अधिक भरोस न करें।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई)भावुकता पर नियंत्रण रखें और व्यवहारिकता से काम लें। आय के नए स्रोत बनेंगे। सलाह है कि सच को स्वीकारें और झूठे लोगों से सावधान रहें। वाद-विवाद से दूर रहना आपके हित में रहेगा।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त) इस हफ्ते आपके मन में उथल-पुथल मची रहेगी। नौकरी में आपका मन नहीं लगेगा। बदलाव की चाहत प्रबल होगी। तरक्की के मौके प्राप्त होंगे। नए लोगों से संपर्क हो सकता है।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)सगे-संबंधियों एवं मित्रों से समांजस्य बनाए रखिए इनसे आपके स्नेह और सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं कहीं सफर पर जा सकते हैं। कार्य के बीच मनोरंजन के लिए भी समय निकालेंगे।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे और आपकी स्थिति मजबूत होगी। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखने पर ध्यान देना होगा।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)यह हफ्ता आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा। सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। नए लोगों से संपर्क एवं साझेदारी बन सकता है। सलाह है कि अपने से अनुभवी एवं बुर्जुग व्यक्ति की सलाह लेकर काम करें फायदे में रहेंगे।  

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)परिवार के सदस्यों के प्रति आप भावुक रहेंगे। घरेलू जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश करेंगे। कैरियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। सप्ताह के अंत में आप रिलैक्स महसूस करेंगे।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)कोई ऐसी घटना होगी जिससे आप अचंभित रहेंगे। पुराने मामलों को सुलझाने में कामयाबी मिलेगी। कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध और उग्रता से बचें आपके हित में होगा।  

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)आपका ध्यान भटकेगा जिससे काम प्रभावित हो सकता है। सलाह है कि पुरानी बातों को मन से निकालकर आगे बढ़ने की कोशिश कीजिए तरक्की की नई राह मिलेगी। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक जीवन के प्रति आप गंभीर रहेंगे। घरेलू मुद्दों को सुलझाएंगे। जीवन में ठहराव आएगा, मानसिक शांति मिलेगी। कुछ नए मित्र बनेंगे।
विज्ञापन

Recommended

2027 तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे शनि, करियर-शादी से लेकर धन लाभ तक मिलेंगे अच्छे परिणाम

30 Aug 2026
30 Aug 2026
30 Aug 2026
30 Aug 2026
29 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
29 Aug 2026
28 Aug 2026
30 Aug 2026
27 Aug 2026
31 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed