फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   West Asia Tension US Iran War Hormuz Airstrike rocket launchers Khamenei Trump Israel Shin Bet IRGC Centcom

प. एशिया में फिर बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान के लारक द्वीप पर दागे रॉकेट, मोजतबा ने किया इस्लामी एकता का आह्वान

Mon, 31 Aug 2026 07:36 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 31 Aug 2026 07:36 AM IST
सार

ईरान के सर्वोच्च नेता ने इस्लामी देशों से इस्राइल और अमेरिका के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। उन्होंने उनसे कहा कि 'अपने असली दुश्मन को पहचानें'। वहीं, एक निगरानी एजेंसी ने बताया कि शनिवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में एक तेल टैंकर को निशाना बनाया गया। इस्राइल की घरेलू खुफिया एजेंसी शिन बेट ने कहा कि उसने प्रधानमंत्री के सबसे बड़े बेटे को धमकी मिलने के बाद अमेरिका से बाहर निकाल लिया। वहीं, अधिकारियों के अनुसार गाजा में इस्राइली हवाई हमले में कम से कम दो फलस्तीनी मारे गए। इनमें तीन साल का बच्चा भी शामिल है। ईरान युद्ध और पूरे पश्चिम एशिया में रविवार को हुए ताजा घटनाक्रम पर एक नजर-

विज्ञापन
West Asia Tension US Iran War Hormuz Airstrike rocket launchers Khamenei Trump Israel Shin Bet IRGC Centcom
ईरान का इस्लामी देशों से एकजुटता का आह्वान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने इस्लामी देशों के शासकों से कहा कि वे 'अपने असली दुश्मन को पहचानें, उसकी योजनाओं को समझें और उसका सामना करें'। सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

छह महीने पहले अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर हमला किया था। इस हमले में खामेनेई के पिता और ईरान के कई दूसरे वरिष्ठ नेता मारे गए थे। इसके बाद भी खामेनेई को सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। उन्होंने यह बात तेहरान में हुए एक सम्मेलन में शामिल धार्मिक नेताओं को लिखे पत्र में कही।

विज्ञापन

युद्ध के बाद इस्लामी देशों के बीच मतभेद सामने आए हैं। ईरान ने पड़ोसी खाड़ी अरब देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। उसने होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही भी सीमित कर दी। तेहरान क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी का विरोध करता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेतन्याहू के बेटे को अमेरिका से क्यों निकाला गया?
इस्राइल की सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने कहा कि उसने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सबसे बड़े बेटे को अमेरिका से तुरंत बाहर निकाला। उन्हें धमकी मिली थी। शिन बेट ने रविवार को जारी एक छोटे बयान में इसकी पुष्टि की। उसने कहा कि यायर नेतन्याहू को 'गंभीर धमकी' मिली थी। एजेंसी ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। हालांकि, प्रधानमंत्री ने पिछले हफ्ते एक इस्राइली टेलीविजन चैनल से कहा था कि ईरान ने उनके एक बेटे को मारने की कोशिश की थी। उनके कार्यालय ने रविवार को इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। 

यायर नेतन्याहू 2023 में मियामी चले गए थे। गाजा, लेबनान और ईरान में इस्राइल के युद्ध के दौरान वह ज्यादातर समय देश से बाहर रहे। वह अक्सर अपने पिता के अनौपचारिक सलाहकार के रूप में काम करते रहे हैं। सोशल मीडिया पर आलोचकों पर उनकी टिप्पणियों को लेकर कई बार विवाद भी हुआ है।

होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर को निशाना बनाया गया
ब्रिटिश सेना की ओर से संचालित एक निगरानी एजेंसी ने बताया कि शनिवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में ओमान के खासाब के उत्तर में एक अज्ञात वस्तु ने तेल टैंकर जहाज को निशाना बनाया। ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संगठन ने कहा कि जहाज अंदर की ओर जा रहा था। किसी के हताहत होने या पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं मिली है। संगठन ने कुछ सैन्य अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। इस हमले की तुरंत किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली।

वेस्ट बैंक में पत्रकारों पर हमला
इस्राइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक के मध्य हिस्से में शनिवार को बस्ती बसाने वालों (शेटलर्स) ने पत्रकारों की एक टीम पर हमला किया। उस समय यह टीम एक फलस्तीनी महिला का इंटरव्यू कर रही थी। महिला ने कहा था कि उसे अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। 

एनबीसी के अनुसार, संवाददाता मैट ब्रैडली, दो अन्य कर्मचारियों और महिला का चोटों के लिए इलाज किया गया। उनकी चोटों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। एनबीसी ने एक वीडियो भी साझा किया। इसमें नकाब पहने लोग डंडे लेकर समाचार दल की ओर आते और उनके वाहनों पर हमला करते दिख रहे हैं। 

इस्राइली सेना ने कहा कि उसे फलस्तीनियों के घायल होने की खबरों की जानकारी है। इनमें एक फलस्तीनी महिला भी शामिल है, जिसे ऐसी चोटें आई हैं जो जानलेवा नहीं हैं। सेना ने पत्रकारों की टीम पर हुए हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की। इस्राइल के प्रधानमंत्री ने शनिवार को वेस्ट बैंक में बस्ती बसाने वालों की हिंसा की निंदा की। यह उनकी ऐसी दुर्लभ प्रतिक्रिया थी। इन हमलों को लेकर नेतन्याहू की अमेरिका ने भी आलोचना की है।

इस्राइली बस्ती बसाने वालों ने शनिवार को वेस्ट बैंक के एक फलस्तीनी गांव से एक ब्रिटिश कार्यकर्ता को पकड़ लिया। उसके वकील ने रविवार को यह जानकारी दी। वकील के अनुसार, उसे एक शेड में बंद किया गया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह साफ नहीं है कि उसे क्यों पकड़ा गया। बस्ती बसाने वालों ने आरोप लगाया कि फिन जोगिन ने एक बच्चे पर हमला किया। वकील इनबार शेक्ड वार्डी ने इस आरोप से इनकार किया।

गाजा में इस्राइली हमले में दो फलस्तीनी मारे गए
गाजा के पश्चिमी हिस्से में दीर अल-बला में लोगों के एक समूह पर इस्राइली हमला हुआ। इसमें तीन साल के बच्चे और एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस्राइली सेना ने उस व्यक्ति को हमास का सदस्य बताया। इस्राइली सेना ने कहा कि वह व्यक्ति 'तुरंत खतरा पैदा कर रहा था'। हालांकि, उसने इसका कोई सबूत नहीं दिया।

अल-अक्सा शहीद अस्पताल के अनुसार, एक और फलस्तीनी घायल हुआ। घायलों और मृतकों को इसी अस्पताल में लाया गया था। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस्राइली गोलीबारी में कम से कम 1,318 फलस्तीनी मारे गए हैं। यह आंकड़ा उस नाजुक संघर्षविराम के बाद का है, जिसने इस्राइल और हमास के बीच दो साल से ज्यादा समय से चल रहे युद्ध को रोकने की कोशिश की थी।

अमेरिका ने होर्मुज में ईरानी रॉकेट लांचरों पर हमला किया
अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के रॉकेट लांचर पर हमला किया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। यह एक महीने में अमेरिका की पहली सैन्य कार्रवाई है।

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसियों ने जलडमरूमध्य में लारक द्वीप के पास धमाकों की आवाज सुनाई देने की खबर दी। अधिकारी के अनुसार, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के जवान जलडमरूमध्य में समुद्री बारूदी सुरंगों के साथ रॉकेट दागने की तैयारी करते देखे गए थे। अधिकारी ने संवेदनशील सैन्य गतिविधियों की जानकारी देने के लिए नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी।

अमेरिकी सेना ने पिछले हफ्ते जलडमरूमध्य में अंतरराष्ट्रीय जहाजों के आने-जाने वाले रास्तों से समुद्री बारूदी सुरंगों को हटाने का काम पूरा किया था। ईरान के सरकारी प्रसारक पर प्रसारित रिवोल्यूशनरी गार्ड के बयान में कहा गया, हमारे कई लड़ाकों और देशवासियों के शहीद होने और घायल होने की जानकारी है। बयान में कहा गया, इस हमले के बाद हमलावर को सजा दी जाएगी।

अमेरिकी बलों ने अरब सागर में 83 वाणिज्यिक जहाजों का मार्ग बदला: सेंटकॉम
अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने बताया कि ईरान के खिलाफ नाकाबंदी लागू करने के लिए अमेरिकी नौसेना अरब सागर में अभियान चला रही है। 30 अगस्त तक अमेरिकी बलों ने 83 वाणिज्यिक जहाजों का मार्ग बदल दिया। तीन जहाजों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। वहीं, दो जहाजों पर चढ़कर जांच की गई। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सभी जहाज नाकाबंदी के नियमों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed