बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफलः कन्या राशि वाले कामयाबी की ओर बढ़ेंगे

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क

इस हफ्ते तुला और वृष राशि का स्वामी शुक्र अपनी नीच राशि कन्या में पहुंच रहा है। सितारों की स्थिति बताती है कि, इस हफ्ते तुला राशि वालों को अधिक परिश्रम करना होगा। कन्या राशि वाले कामयाबी की ओर बढ़ेंगे। अन्य राशियों के लिए सितारे कहते हैं:

मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)हस हफ्ते घरेलू मुद्दे अहम रहेंगे। परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है, उत्साह का माहौल बना रहेगा। बड़ी योजनाओं पर विचार या शुरुआत हो सकती है।
 
वृष (22 अप्रैल -20 मई)जिंदगी की रफ्तार बढ़ेगी। पुरानी योजनाएं पूरी होंगी और नई योजनाओं पर विचार करेंगे। सलाह है कि नम्र और सहनशील बनें। यह पूरा हफ्ता आपकी मेहनत और प्रयास पर निर्भर करेगा।

मिथुन (21 मई -20 जून)आत्मविश्वास बढ़ेगा, कुछ नया करने का रिस्क लेंगे। भविष्य के प्रति आपकी उम्मीद बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति एवं कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई)यह हफ्ता सुखद और उन्नति प्रदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र एवं जीवन में कुछ ठहराव आएगा लेकिन यात्रा की योजना बन सकती है। जो भी करेंगे उसमें लाभ मिलेगा। जरूरतमंदों की सहायता करेंगे।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)संपर्क में वृद्घि होगी, नए दोस्त बनेंगे। आत्मविश्लेषण करेंगे। अपनी सोच सकारात्मक रखें। चुनौतियों का सामना साहस पूर्वक करें।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)कामयाबी भरा सप्ताह रहेगा, नौकरी एवं जीवन के दूसरे क्षेत्रों में प्रगति होगी। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में तारीफ प्राप्त कर सकते हैं।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)इस हफ्ते जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम के बावजूद श्रेय नहीं मिलने से निराशा होगी। वरिष्ठ लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)उत्साह और उर्जा में वृद्घि होगी, सक्रिय रहेंगे। इंटरव्यू अथवा प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं। मित्रों एवं सगे-संबंधियों से संपर्क बढ़ेगा। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति के लिए प्रयास करेंगे।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। मित्रों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। दूसरों के प्रति संवेदनशीलता के अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)बढ़िया समय है। मानसिक उलझनों में कमी आएगी और मंजिल का रास्ता स्पष्ट होगा। आशावादी रहेंगे। योजनाओं में व्यवहारिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)उत्सुकता बढ़ेगी, ज्यादा से ज्यादा सीखना चाहेंगे। लोकप्रियता और मान-सम्मान में वृद्घि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। खरीदारी का विचार बन सकता है।

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)अति आत्मविश्वास और जोखिम लेने से बचें। कार्यक्षेत्र की समस्या और घरेलू मुद्दे दोनों ही आपको व्यस्त रखेंगे। भावुकता में वृद्घि होगी। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें।
विज्ञापन

Recommended

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन से पहले इन 2 दिनों में भी बांध सकते हैं राखी, जानें शुभ मुहूर्त

24 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
24 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed