वैसे तो सप्ताह के आरंभ में सितारे आपके पक्ष में नजर नहीं आते हैं लेकिन साल के पहले दिन का आरंभ है तब आपको कोई ऎसी बात नहीं करनी चाहिए जिससे मूड खराब हो जाए और प्रेमी के साथ भी किसी तरह की जोर आजमाईश ना करें।
यदि आपने रात भर जागकर नए साल की पार्टी को एंजॉय किया है तब आपको आज चुपचाप रहकर आराम करना चाहिए क्योंकि बेआरामी की वजह से भी कुछ चिड़चिड़ापन आपके स्वभाव में देखा जा सकता है इसलिए रेस्ट इज बेस्ट। सप्ताह का दूसरा भाग आपके पक्ष में कहा जा सकता है और आपके व्यवहार में चंचलता दिखेगी और आपका प्रेमी आपके इस अंदाज से काफी प्रभावित हो सकता है।आपकी ऊर्जा इस समय काफी उच्च बनी रहेगी और रोमांस भी चरम सीमा पर हो सकता है।
सप्ताहांत को आपके प्रेम संबंधों के लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस समय प्रेमी से बातचीत की बजाय आपकी अपनी ऊर्जा का उपयोग अन्य कामों में करना चाहिए। अधिक से अधिक व्यस्त रहने का काम करें। प्रेम संबंधों को लेकर किसी से उलझे नहीं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।