बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

चार राशियों के भाग्य खुले, सुख साधनों पर खर्च बढ़ेंगे

आज से अगले एक महीने तक का समय देश के लिए सुखद और अनुकूल तो है ही साथ ही बुध एवं शुक्र की राशि वालों के लिए भी यह समय प्रगति और उन्नति प्रदायक रहेगा।

इसका कारण यह है कि आज से व्यापार और अर्थव्यवस्था का कारक ग्रह बुध सिंह राशि से निकलकर अपनी राशि में कन्या में आ गया है। कन्या बुध की मूल त्रिकोण राशि भी है।

इसी तरह सुख-वैभव, स्त्री एवं प्रेम का कारक ग्रह शुक्र अपनी खुद की राशि तुला में पहुंच गया जहां शनि और राहु के साथ इसका संबंध बन रहा है। इन दोनों ग्रहों के प्रभाव के कारण रुपया अब सीढ़ियां चढ़ते हुए मजबूत स्थिति में आएगा।

पिछले कुछ दिनों से महंगाई से त्रस्त जनता को थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन रुपया मजबूत होने पर भी धन बचाना कठिन होगा क्योंकि लोगों में भौतिक सुख की चाहत बढ़ेगी। इसका फायदा रेडीमेड वस्त्र, आभूषण, ब्यूटी इंडस्ट्री, फिल्म एवं छोटे वाहनों से जुड़े कारोबारियों को प्राप्त होगा।

सितम्बर महीने का राशिफल पढ़ें विस्तार से

शुक्र के राहु और शनि के साथ होने से लोगों में काम की भावना बढ़ेगी और महिलाओं से जुड़े अपराध बढ़ सकते हैं। लेकिन शुक्र के उच्च राशि में होने के कारण समाज में महिलाओं को विशेष महत्व मिलेगा।

राजनीति से जुड़ी महिलाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। महिलाओं से जुड़े मामलों में कोई बड़ा फैसला इन दिनों आ सकता है। व्यक्तिगत तौर पर बात करें तो बुध और शुक्र के अपनी राशि में आने से वृष, मिथुन, कन्या, तुला राशि वालों के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा।

ऐसी नाक वाली स्त्री होती है रोमांटिक, करती हैं प्रेम विवाह


मकर एवं कुंभ वालों के लिए मध्यम फलदायी रहेगा। जिनकी कुण्डली में शुक्र एवं तुला अच्छी स्थिति में हैं उनके लिए भी यह महीना सुखद रह सकता है।
विज्ञापन

Recommended

6 नवंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, मेष समेत इन 3 राशियों को धनलाभ के योग

07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
06 Oct 2026
06 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed