बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

श्राद्घ पक्ष के शुभ मुहूर्त खरीदारी और नया काम शुरू करने के लिए उत्तम

टीम डिजिटल

श्राद्घ पक्ष को लेकर लोगों में यह धारणा बनी हुई कि यह अशुभ समय होता है। इस दौरान कोई नई चीज नहीं खरीदनी चाहिए। इन दिनों नई चीज खरीदने से पितर नाराज होते हैं। ऐसी भी मान्यता है कि पितर पक्ष में खरीदी गयी चीजें पितरों को समर्पित होता है जिसका उपयोग करना अनुचित है क्योंकि वह प्रेत का अंश होता है।

लोगों की इस धारणा के कारण पितृ पक्ष में व्यापार की गति धीमी पड़ जाती है। जबकि शास्त्रों में कहीं भी इस प्रकार का उल्लेख नहीं मिलता है कि श्राद्घ पक्ष में खरीदारनी नहीं करनी चाहिए।

श्राद्घ पक्ष अशुभ नहीं
श्राद्घ पक्ष को अशुभ मनाना उचित नहीं है क्योंकि श्राद्घ पक्ष गणेश चतुर्थी और नवरात्र के बीच आता है। शास्त्रों के अनुसार किसी भी शुभ काम की शुरूआत से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। इस आधार पर देखा जाए तो श्राद्घ पक्ष अशुभ नहीं है। श्राद्घ पक्ष में पितर पृथ्वी पर आते हैं और वह देखते हैं कि उनकी संतान किस स्थिति में हैं।

संतान नई चीज खरीदते हैं तो पितरों को खुशी होती है क्योंकि उन्हें पता चलता है कि उनकी संतान सुखी हैं। पं. विनोद त्यागी कहते हैं कि पितर पक्ष में नई चीज खरीदना शुभ तब नहीं होता है जब आप नई चीजें खरीदते हैं और उसमें मस्त हो जाते हैं। अपनी खुशियों के साथ पितरों का ध्यान भी करें तो श्राद्घ पक्ष में खरीदारी करने में कोई बुराई नहीं है।

श्राद्घ पक्ष में ऑफर का लाभ उठाएं
व्यापार की गति बढ़ाने के लिए श्राद्घ पक्ष में व्यापारियों की तरफ से कई बेहतरीन ऑफर दिये जाते हैं। अगर आप इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो मन से सभी प्रकार के अशुभ विचारों को निकाल दीजिए और जमकर खरीदारी कीजिए। ऐसा हम इस आधार पर कह रहे हैं क्योंकि ज्योतिषशास्त्र में कहा गया है कि शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से किसी प्रकार का दोष नहीं लगता है। आप जिन चीजों की खरीदारी करते हैं उससे आपको सुख मिलता है और उन चीजों में वृद्घि होती है।

श्राद्घ पक्ष के शुभ मुहूर्त
इस वर्ष श्राद्घ पक्ष के दौरान कई शुभ मुहूर्त बने हुए हैं जिसमें खरीदारी करना आपके लिए सुखद रहेगा। 20 सितम्बर को सर्वार्थ सिद्घ योग एवं अमृत सिद्घि नामक शुभ योग है। इस योग में जो भी काम किया जाता है उसमें वृद्घि होती है। इसके अलावा 22, 24, 25, 29 सितम्बर और 1 अक्तूबर को सर्वार्थ सिद्घ योग बना हुआ है। इस दिन भी आप खरीदारी कर सकते हैं। 24 सितम्बर को रवि योग भी होने से यह दिन खरीदारी एवं नया काम शुरू करने के लिए भी उत्तम है।
विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल: मेष, सिंह और मकर के बन रहे हैं लाभ के योग, करियर में मिल सकती है तरक्की

07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
06 Oct 2026
06 Oct 2026
06 Oct 2026
06 Oct 2026
06 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed