अगर आपसे कहा जाए कि आपके जन्म से पहले ही आपके जीवन की सभी घटनाओं और आपके बच्चों एवं परिवार के बारे में सब कुछ लिखकर रख दिया गया है तो आप शायद यकीन नहीं करेंगे।
लेकिन दक्षिण भारत में एक ऐसी ज्योतिष विद्या प्रचलित है जिसमें यह दावा किया जाता है कि इसमें दुनिया के हर व्यक्ति का भूत, भविष्य और वर्तमान सब कुछ लिखा है। और यह सब आज की बात नहीं है। आज से हजारों लाखों साल पहले ही सब कुछ लिख दिया गया था।
अजब है इस ज्योतिष विद्या की कहानी माना जाता है कि यह सब भगवान शिव के गण नंदी की देन है। इस संदर्भ में कथा है कि एक बार पार्वती भगवान शिव से जिद करने लगी कि सृष्टि के अंत तक धरती पर आने वाले मनुष्य का जीवन कैसा होगा और वह कौन-कौन से कर्म करेंगे यह बताएं।
भगवान शिव पहले तो टालने का प्रयास करने लगे लेकिन जब पार्वती नहीं मानी तब शिव जी ने पूरा वृतांत कहना शुरू किया। नंदी द्वार पर प्रहरी बनकर खड़े थे। इन्होंने शिव और पार्वती की बातें सुन ली।
इन बातों को नंदी ने ऋषियों को बता दिया। ऋषियों ने इसे ताड़पत्र पर लिखकर रख दिया। ऋषियों द्वारा लिखा गया यह लेख नंदी नाड़ी ज्योतिष के नाम से जाना जाता है।
ऐसे देखते हैं भविष्य में इस ज्योतिष विद्या से जब कोई व्यक्ति भविष्य में होने वाली घटना अथवा किसी समस्या का समाधान जानने के लिए ज्योतिषी के पास जाता है तब पुरूषों से दाएं हाथ के अंगूठे का छाप लिया जाता है और महिला से बाएं हाथ का।
इसके बाद ज्योतिषी नाम का पहला अक्षर और अंतिम अक्षर पूछते हैं। व्यक्ति द्वारा दी गयी जानकारी से ताडपत्र को मिलाया जाता है। जिस ताड़पत्र से व्यक्ति के द्वारा दी गयी जानकारी मिल जाती है उससे ज्योतिषी आगे की सारी बातें बताते हैं।
ताड़पत्र में व्यक्ति की पत्नी, पति, माता-पिता का नाम, बच्चों के नाम, बच्चों की संख्या और उनसे संबंधित अन्य जानकारी लिखी होती है। माना जाता है कि व्यक्ति जिन कारणों से परेशान होता है उसका कारण पूर्व जन्म का कर्म होता है। ज्योतिषी द्वारा बताए गये उपायों को श्रद्घा पूर्वक पूरा करने पर पूर्व कर्म का फल नष्ट हो जाता है और व्यक्ति को कष्ट से मुक्ति मिल जाती है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।