Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2027: Jasprit Bumrah Reject Mumbai Indians Vice-Captaincy Offer? Why Turned Down Rohit Sharma Deputy Role?

आईपीएल 2027: मुंबई ने बुमराह को ऑफर की थी उपकप्तानी? तेज गेंदबाज ने क्या कहकर ठुकराया रोहित के डिप्टी का पद?

Sat, 28 Nov 2026 05:15 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 28 Nov 2026 05:15 AM IST
सार

मुंबई इंडियंस ने नए सीजन के लिए रोहित शर्मा को फिर से कप्तानी सौंप दी है, लेकिन टीम के एक दिग्गज खिलाड़ी को लेकर एक और बड़ा दावा सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें नई जिम्मेदारी की पेशकश हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। आखिर इसकी वजह क्या थी?

विज्ञापन
IPL 2027: Jasprit Bumrah Reject Mumbai Indians Vice-Captaincy Offer? Why Turned Down Rohit Sharma Deputy Role?
रोहित और बुमराह - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई इंडियंस ने अगले सीजन के लिए अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। फ्रेंचाइजी को पांच बार चैंपियन बनाने वाले 39 साल के रोहित शर्मा को एक बार फिर कमान सौंपी गई है। हिटमैन हार्दिक पांड्या को रिप्लेस करेंगे। हार्दिक ने गुजरात से ट्रेड होने के बाद तीन सीजन इस मुंबई की कमान संभाली थी, लेकिन टीम का प्रदर्शन इस दौरान बेहद खराब रहा था। इसके बाद हार्दिक को पंजाब किंग्स को ट्रेड कर दिया गया। अब रोहित मुंबई के नए कोच कीरोन पोलार्ड के साथ मुंबई को छठी बार खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे। रोहित को सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा पर तरजीह दी गई और कमान सौंपी गई। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि फ्रेंचाइजी ने बुमराह को उपकप्तानी की पेशकश की थी। हालांकि, बुमराह ने इस ऑफर को ठुकरा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

IPL 2027: Jasprit Bumrah Reject Mumbai Indians Vice-Captaincy Offer? Why Turned Down Rohit Sharma Deputy Role?
हार्दिक और बुमराह - फोटो : ANI
अक्तूबर में हुई थी बातचीत
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस ने बुमराह को कप्तानी पद से नजरअंदाज करने के बाद अक्तूबर के पहले हफ्ते में उपकप्तानी को लेकर बातचीत की थी और उन्हें पद ऑफर किया था। हालांकि, 32 साल के इस तेज गेंदबाज ने रोहित के डिप्टी का ऑफर ठुकरा दिया था। हालांकि, रिपोर्ट में इसकी वजह नहीं बताई गई है कि क्यों बुमराह ने इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया। हालांकि, इसके पीछे कई अहम वजहें मानी जा रही हैं।

क्या हो सकती है वजह?
माना जा रहा है कि लंबे समय से टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी होने के बावजूद मुख्य कप्तानी के लिए नजरअंदाज किए जाने के कारण उन्होंने सिर्फ डिप्टी बनने से इनकार कर दिया। इसके अलावा, मुंबई इंडियंस में आधिकारिक उप-कप्तान रखने की परंपरा नहीं रही है और 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए बुमराह खुद को अतिरिक्त दबाव से दूर रखकर सिर्फ अपनी गेंदबाजी और फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। बुमराह को इंजरी की समस्या रहती है और बीसीसीआई ने उनके वर्कलोड मैनेजमेंट पर खास ध्यान भी देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2027: Jasprit Bumrah Reject Mumbai Indians Vice-Captaincy Offer? Why Turned Down Rohit Sharma Deputy Role?
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ANI
पहले भी हो चुका है ऐसा
यह पहली बार नहीं है जब बुमराह ने किसी बड़ी नेतृत्व की भूमिका से कदम पीछे खींचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले वह भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी भी ठुकरा चुके हैं। मई 2025 में रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बुमराह कमान संभालने के सबसे बड़े दावेदार थे, लेकिन तब भी उन्हें नजरअंदाज किया गया था। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने खुद बीसीसीआई से कहकर अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया गया।

बुमराह ने तब क्या वजह बताई थी?
बुमराह ने बाद में स्पष्ट किया था कि पीठ की सर्जरी और मेडिकल टीम की सलाह के चलते उनके लिए तब पांच मैचों की पूरी टेस्ट सीरीज खेलना संभव नहीं था। उनका मानना था कि अगर एक कप्तान तीन मैच खेले और बाकी दो मैचों में किसी और को कप्तानी करनी पड़े, तो इससे टीम की निरंतरता और संतुलन बिगड़ता है, इसलिए उन्होंने वर्कलोड मैनेजमेंट और फिटनेस को प्राथमिकता देते हुए यह पद छोड़ा था।
अब उन्होंने मुंबई इंडियंस की उप-कप्तानी का प्रस्ताव भी ठुकरा दिया है। 
विज्ञापन

IPL 2027: Jasprit Bumrah Reject Mumbai Indians Vice-Captaincy Offer? Why Turned Down Rohit Sharma Deputy Role?
श्रेयस और बुमराह - फोटो : IPL
बुमराह 2013 से फ्रेंचाइजी का हिस्सा
2013 में फ्रेंचाइजी से जुड़ने के बाद बुमराह लगातार मुंबई इंडियंस का ही हिस्सा रहे हैं। वह 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनने वाली मुंबई टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने पिछले सीजन एक बार मुंबई इंडियंस की कमान भी संभाली थी। उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में कमान सौंपी गई थी। तब हार्दिक पांड्या और स्टैंड इन कैप्टन सूर्यकुमार यादव, दोनों ही मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। बुमराह ने टीम इंडिया की कमान भी पांच बार संभाली है। इनमें तीन टेस्ट और दो टी20 शामिल हैं। तीन टेस्ट में से भारत ने एक टेस्ट जीता था और दो में हार मिली थी। वहीं, दो टी20 में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed