बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

दीपावली पर बाजार और जनता के लिए यह शुभ संकेत नहीं

टीम डिजिटल

दीपावली के महज कुछ दिन शेष बचे हैं। ऐसे में यह खबर बाजार और आम जनता को अच्छी नहीं लगेगी कि आम जरूरत की चीजों के दाम और बढ़ने वाले हैं। बीते दिनों पेट्रोल की कीमत में थोड़ी कमी आई थी लेकिन फिर से कीमत बढ़ने की वजह से आम जनता की दीपावली फीकी हो सकती है। और यह सब बुध के वक्री होकर अस्त होने के कारण होने वाला है।

ज्योतिषशास्त्र की गणना के अनुसार 21 अक्टूबर से बुध उल्टी चाल चलने लगा है और 24 तारीख को अस्त भी हो जाएगा। बुध इन दिनों तुला राशि में शनि राहु और सूर्य के साथ बैठा है। ऐसी स्थिति में बाजार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

शनि के अस्त होने के साथ बुध का वक्री होकर अस्त होने से प्याज ही नहीं दूसरी जरूरत की चीजों की कीमत में भी बढ़ोतरी के आसार हैं। बुध की यह स्थिति नवंबर के दूसरे सप्ताह तक रहने वाली है। इस दौरान शेयर बाजार में तेजी से उतार-चढ़ाव होने की संभावा रहेगी।

निवेशकों को संभलकर निवेश करना चाहिए। बैंकिंग, सॉफ्टवेयर और सर्विस सेक्टर के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं है। ब्याज दर और रूपये की कीमत पर भी बुध के अस्त होने का प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन

Recommended

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन वैधृति योग का संयोग, इन 3 राशि वालों को रहना होगा अलर्ट

06 Oct 2026
06 Oct 2026
06 Oct 2026
06 Oct 2026
06 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
06 Oct 2026
06 Oct 2026
06 Oct 2026
06 Oct 2026
05 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed