मेष राशि
आपके प्रेम संबंध में आज नई जान आएगी। अपनी पुरानी आदतों को छोड़कर आप नई शुरुआत करने को तैयार हैं। ऐसा करने से जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण बदलेगा व आपके साथी को भी सुख की प्राप्ति होगी।
वृष राशि
आज अपने साथी के साथ बेवजह बहस करने से बचें। दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है, जिसे कम करने के लिए आपको शांत व संयम में रहना होगा। अपने साथी के गुणों पर ध्यान दें।
मिथुन राशि
आज आप के प्रेम जीवन पर आपके माता-पिता के विचारों का प्रभाव हावी रहेगा, आप आश्चर्यजनक रूप से अपने पुराने पार्टनर से मिलेंगे। आपको लगेगा कि आप कल ही साथ-साथ थे। पुरानी यादें ताजी हो जाएंगी। इस व्यक्ति के साथ ज्यादा जुड़ने की कोशिश बेकार है, क्योंकि इससे फिर अलगाव हो सकता है।