बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

वैलेंटाइन्स डे का इंतजार नहीं, इस दिन करें प्यार का इजहार

अमर उजाला, दिल्ली।

फरवरी महीना प्यार का महीना माना जाता है क्योंकि इस महीने में वैलेंटाइन्स डे आता है। लेकिन वैलेंटाइन्स डे से पहले अगर आप अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो वंसत पंचमी यानी 4 फरवरी का दिन बहुत ही शुभ है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार नई दोस्ती की शुरुआत करने के लिए भी यह दिन बहुत ही शुभ है। इसका कारण यह है कि बसंत पंचमी को सरस्वती के साथ कामदेव की पूजा का भी दिन माना जाता है।

कामदेव प्रेम और वैवाहिक जीवन के आनंद के कारक ग्रह माने जाते हैं। मान्यता है बसंत पंचमी के दिन ही कामदेव और इनकी पत्नी रति ने पहली पर स्त्री और पुरुष को प्रेम वाणों से घायल किया था। इसलिए प्राचीन काल में इस दिन पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति अपना प्रेम दर्शाते थे।

आप भी चाहें तो इस अवसर पर अपना प्रेम प्रकट कर सकते हैं। बसंत पंचमी के दिन साध्य नामक योग बन रहा है जो नई शुरुआत के लिए शुभ है।




विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल: मेष, कर्क, सिंह समेत इन 6 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed