बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

गुजरात की कुंडली: जल्द उजागर होंगे मोदी राज में हुए घोटाले

नरेंद्र मोदी इन दिनों तमाम तरह की मुसीबतों में घिरे नजर आ रहे हैं। जिनमें सबसे ताजा मामला 'पटेल' समुदाय द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर गुजरात में चल रहा हिंसक आंदोलन है। गुजरात में आंदोलन ने ऐसा रुप धारण किया कि प्रधानमंत्री मोदी को स्वयं गुजरात वासियों को संबोधित करते हुए शांति की अपील करनी पड़ी।

गौरतलब है की आरक्षण की मांग पर आंदोलित पटेल समुदाय न केवल गुजरात में बल्कि दुनिया भर में अपने व्यावसायिक कौशल और समृद्धि के लिए विख्यात है। ऐसे में पटेलों का अंदोलन कई सवालों को जन्म दे रहा है।

जिनमें सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि जब गुजरात के एक संपन्न जाति को आरक्षण चाहिए तो सूबे में पिछड़ों, दलितों और आदिवासी जाति के लोगों की क्या दशा होगी?

यानी यह आंदोलन एक तरह से मोदी के उस गुजरात मॉडल पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है जिस मॉडल की झलकियां दिखाकर मोदी प्रधानमंत्री बने। विपक्षी दल इसे मोदी के खिलाफ एक मुद्दा बनाने में लगे हैं तो इसे दूसरी ओर गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल की प्रशासनिक विफलता बताने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

Recommended

अंक ज्योतिष: इन 3 मूलांक वालों को माना जाता है सबसे वफादार, रिश्तों में कभी नहीं छोड़ते पार्टनर का साथ

12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed