{"_id":"6b0a72b4782f38dd9c07a0d6","slug":"ramayana-part-1-namit-malhotra-reacts-to-ravana-glorification-claims-2026-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामायण: 'हमने उसे अच्छा नहीं दिखाया', रावण का महिमामंडन के आरोपों पर नमित मल्होत्रा का जवाब, यश पर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रामायण: 'हमने उसे अच्छा नहीं दिखाया', रावण का महिमामंडन के आरोपों पर नमित मल्होत्रा का जवाब, यश पर कही ये बात
Sat, 28 Nov 2026 11:52 AM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:52 AM IST
सार
- Ramayana: फिल्म 'रामायण' में यश के रावण के किरदार को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है।
- फिल्म में रावण को ज्यादा अहमियत देने और उसके किरदार को अच्छा दिखाने के आरोप भी लग रहे हैं।
- अब इन आरोपों पर फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
'रामायण' फिल्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी दमदार कमाई कर रही है। लेकिन इन सबके बीच कई लोगों ने ये सवाल खड़े किए कि फिल्म में रावण का महिमामंडन करने की कोशिश की गई है। अब इन आरोपों पर नमित ने रिएक्शन दिया है।
रावण के महिमामंडन पर क्या बोले नमित मल्होत्रा?
हाल ही में नमित मल्होत्रा ने डीडी न्यूज को दिए इंटरव्यू में इस मुद्दे पर बात की।
नमित ने कहा, 'हमने रावण को अच्छा नहीं दिखाया है। लोगों ने क्या देखा है कि यश एक सुपरस्टार हैं और उन्हें यश की परफॉर्मेंस अच्छी लगी है। रावण ने पूरी फिल्म में कोई अच्छा काम नहीं किया है। उसने सब कुछ तहस-नहस किया और इतना आतंक मचाया कि उस आतंक को खत्म करने के लिए प्रभु श्रीराम को आना पड़ा।'

Trending Videos
नमित मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
रावण की पूरी कहानी दिखाना चाहते थे मेकर्स
नमित ने आगे कहा कि फिल्म बनाने के पीछे उनका मकसद एक ऐसी कहानी दिखाना था, जिससे हर कोई जुड़ सके।
निर्माता ने कहा, 'हम चाहते हैं कि लोग समझें कि हमने एक ऐसी फिल्म बनाई है, जो हर किसी के लिए है। रावण की कोई तारीफ नहीं की गई है। हमने सिर्फ उसकी यात्रा दिखाई है कि जब वह बच्चा था, तब कैसा था और वह रावण कैसे बना। वह दशानन था और बचपन में इतना शक्तिशाली क्यों बना? एक सबसे अहम बात, जो आज तक किसी ने नहीं पूछी, वह यह है कि अगर रावण इतना बुरा था, तो ब्रह्मा जी और भगवान शिव ने उसे वरदान क्यों दिया? अगर भगवान ने खुद उसे वरदान दिया था, तो उसने कुछ तो ऐसा किया होगा, जिसकी वजह से उसे भगवान से वरदान मिला।'

फिल्म 'रामायण' के बारे में
फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। साई पल्लवी माता सीता के रूप में हैं। यश ने रावण का रोल किया है। वे इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं।
इनके अलावा फिल्म में रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। नमित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। 'रामायण' का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज हुआ। इसका अगला भाग दिवाली 2028 को रिलीज होगा।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'ये प्रेम मोल लिया' ने 'गन मास्टर जी9' को छोड़ा पीछे, भारत में 'रामायण' ने कमाए 1000 करोड़