इस साल सितारे अनुकूल रहेंगे। पूरा वर्ष सुख और आनंद में बीतेगा। जिन लक्ष्यों को पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उसमें सफल होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आएगी और मानसिक सुख-शांति महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में उन्नति होगी।
निजी मकान की इच्छा पूर्ण होगी। भौतिक सुख-सुविधा के साधनों में इजाफा होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल एवं प्रेम बढ़ेगा। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। क्रय-विक्रय के व्यापार एवं आयात-निर्यात के कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।
छात्रों को रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, पत्रकारिता, बैंकिंग, बीमा, विज्ञापन, केमिस्ट आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। इस साल का मंत्र है कर्मठ बनें, आलस्य और लापरवाही से बचें। भाग्य का साथ मिलता रहेगा।